{"_id":"66a276fa649b899da40edb76","slug":"lucknow-lions-became-champion-of-kabaddi-league-noida-news-c-1-gnd1002-1930370-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लखनऊ लॉयंस बनी कबड्डी लीग की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लखनऊ लॉयंस बनी कबड्डी लीग की चैंपियन
विज्ञापन
लखनऊ लॉयंस बनी कबड्डी लीग की चैंपियन
- मैच देखने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी, उठाया फाइनल मैच का लुत्फ
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) 2024 में लखनऊ लॉयंस ने संगम चैलेंजर्स को 27 अंकों से हराकर फाइनल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। लखनऊ लॉयंस ने जहां 59 अंक हासिल किए तो संगम चैलेंजर्स 32 अंक ही हासिल कर पाई।
विजेता का ताज पहनने वाली लखनऊ लॉयंस ने पूरी लीग में शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा और सबसे ज्यादा प्वाइंट हासिल कर लगातार अंकतालिका में टॉप पर बनी रही। विजेता टीम को ट्रॉफी के अलावा 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। रनर अप टीम को 5 लाख रुपये मिले। बृहस्पतिवार शाम राष्ट्रगान के साथ यूपीकेएल सीजन वन मेगा फाइनल की शुरुआत हुई। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और फाइनल मैच का लुत्फ उठाने के लिए टीम के साथ इंडोर स्टेडियम पहुंचे।
दो सप्ताह तक चले लीग मैचों के दौरान खेल प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खेल, राजनीति और समाजसेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी तमाम हस्तियों ने स्टेडियम पहुंचकर मैचों का लुत्फ उठाया और इस कबड्डी महाकुंभ के आयोजन को सराहा। यूपीकेएल के संस्थापक संभव जैन ने कहा कि देश के कल्चर से जुड़े खेलों को महत्व देने के मकसद और स्वदेशी की भावना के साथ इस लीग की परिकल्पना की गई। लीग का आयोजन उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। पूरे आयोजन के दौरान लीग के ब्रांड एंबेसडर राहुल चौधरी लगातार खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। सीजन वन में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया।