फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lovely's close associates Naseeb and Neeraj left Congress

Noida News: लवली के करीबी नसीब और नीरज ने कांग्रेस छोड़ी

Wed, 01 May 2024 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Lovely's close associates Naseeb and Neeraj left Congress
कांग्रेस प्रत्याशी उदित राज की टिप्पणी को बताया मुख्य कारण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अरविंदर सिंह लवली के प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से त्याग देने के बाद उनके करीबी नेताओं ने पार्टी छोड़नी शुरू कर दी है। पूर्व विधायक नसीब सिंह और नीरज बसोया ने बुधवार को पार्टी से त्याग पत्र दे दिया। दोनों नेताओं ने त्याग पत्र के पीछे उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज की टिप्पणी को मुख्य कारण बताया है। लवली के त्याग पत्र देने के दिन दोनों नेता पूरे दिन उनके निवास पर मौजूद थे। नसीब सिंह पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के विश्वास नगर से तीन बार विधायक रहे हैं। वे शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री रहने के दौरान संसदीय सचिव भी रहे थे। जबकि नीरज बसोया नई दिल्ली क्षेत्र के कस्तुरबा नगर से विधायक रहे हैं। पूर्व विधायकों ने उदित राज की टिप्पणी के अलावा लवली की भांति आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने और बाहरी नेताओं को उम्मीदवार बनाने पर नाराजगी जताई है। नसीब सिंह ने कहा कि देवेंद्र यादव को प्रदेश कांग्रेस को अंतरिम अध्यक्ष बनाया है, जबकि उन्होंने पंजाब के प्रभारी के रूप में वहां अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभियान चलाया। पार्टी ने अब उन्हें दिल्ली में केजरीवाल की प्रशंसा और समर्थन करने का दायित्व सौंप दिया है। इस घटनाक्रम से वे बेहद दुखी हैं और उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed