फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Loud music playing late into the night in parks disturbs residents

Noida News: पार्कों में देर रात तक तेज आवाज में संगीत बजने से निवासी परेशान

Sun, 14 Dec 2025 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Loud music playing late into the night in parks disturbs residents
- ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-1 की 6 एवेन्यू सोसाइटी निवासियों ने सफाई, जाम और पार्किंग का मुद्दा उठाया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-1 के 6 एवेन्यू के निवासियों ने पार्कों के समय से पहले बंद होने पर विरोध जताया है। उनका आरोप है कि पार्कों में व्यावसायिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। एक सप्ताह में तीन से चार दिनों तक पार्कों में कोई न कोई आयोजन होता है। आरोप है कि आयोजनकर्ता तेज आवाज के स्पीकर देर रात तक बजाते हैं। जिसके कारण आसपास की सोसाइटी में रहने वालों को काफी परेशानी होती है। निवासियों ने सफाई, जाम, पार्किंग सहित कई मुद्दों को रविवार को अमर उजाला संवाद के दौरान उठाया।

निवासियों ने बताया कि वह टाउनशिप मेंटेनेंस चार्ज (टीएमसी) देने के लिए कभी विरोध नहीं करते हैं लेकिन वो टीएमसी के लिए ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट चाहते हैं। ताकि उनको पता चल पाए कि वह आखिरकार टाउनशिप में किस किस जगह का मेंटेनेंस दे रहे हैं। उनका कहना है कि जब कोई सुविधा ही निवासियों को नहीं मिल रही है तो एओए की ओर से टाउनशिप मेंटेनेंस चार्ज (टीएमसी) क्यों दिया जाए।
विज्ञापन


निवासियों ने बताता कि टाउनशिप के पार्कों पर सेंसरशिप लगा दी गई है कि साढ़े सात बजे के बाद तीनों पार्कों को नहीं खोला जाएगा। जबकि पार्क पहले 11 बजे तक खोले जाते थे। बिल्डर की ओर से मनमानी का आदेश जारी कर दिया गया है। जो गलत है। निवासियों का कहना है कि यदि उनको पार्कों के लिए सड़कों पर बैठना होगा तो वह भी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अस्पतालों के पास पार्किंग नहीं है। सड़कों पर गड़ियां खड़ी कर देने से जाम लगता है। इसके साथ ही निवासियों से ही पार्किंग का पैसा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रीन बेल्ट को स्कूल को बेच दिया गया। लंबे समय से सड़क नहीं बनाई गई है,जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्लब की जगह बना दिया होटल
निवासियों ने कहा कि सभी सोसाइटी के लिए कॉमन क्लब होने की जानकारी दी गई थी। जहां सभी सोसाइटी के लोग शुभ कार्य कर सकेंगे लेकिन बिल्डर की ओर से क्लब हाउस की जगह पर होटल बना दिया गया। सोसाइटी में इतनी जगह नहीं है कि वह कार्यों को कर सके।
ओसी के बाद ही देंगे मेंटेनेंस चार्ज

टाउनशिप का ओसी सर्टिफिकेट देने के बाद ही अब टाउनशिप मेंटेनेंस चार्ज दिया जाएगा। - विवेक क्वात्रा

अस्पतालों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। सड़कों पर गड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं। - अनीता प्रजापति

क्लब की जगह होटल बना दिया गया है। निवासी कार्यों को करने के लिए कहां जाएं। - अशोक अग्रवाल

जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। बिल्डर जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार नहीं है। आधी सड़क बंद कर दी गई है। - कमल जैन

सड़कों के नहीं बनने के कारण आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। - गौरव चंद्रा

पार्कों को व्यावसायिक गतिविधियों का अड्डा बना दिया गया है। जिससे बंद किया जाना चाहिए। - विनय यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed