फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lotus will bloom on all the seats of Delhi: Dhankhar

दिल्ली की सभी सीटों पर खिलेगा कमल : धनखड़

Thu, 28 Mar 2024 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Lotus will bloom on all the seats of Delhi: Dhankhar
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ नेे दिल्ली के चुनावी प्रभारी के तौर पर नियुक्ति होते ही सातों सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास है और लोकसभा चुनाव में प्रचंड विजय का संकल्प सिद्ध होने जा रहा है। दिल्ली की सभी सीटों पर कमल खिलेगा। दिल्ली की शिक्षित और समझदार जनता फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने व भारत को अमृत काल में आत्मनिर्भर बनाने की ओर ले जाने का चुनाव है। देश की जनता मान चुकी है कि भारत को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी से बेहतर कोई नेता नहीं है, इसलिए देशभर में राजनीतिक माहौल भाजपा के पक्ष में है। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार से तंग हो चुकी है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार को खत्म करने का नारा देकर सत्ता में आई केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित आधे से ज्यादा नेता जेल में बंद हैं। केजरीवाल कानून का सम्मान करने की जगह जेल से ही सरकार चलाने की बात कर रहे हैं। प्रजातंत्र और कानून के राज में ऐसी तानाशाही पहले कभी नहीं देखी और सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed