फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lotus Panash's AOA will go to court

Noida News: रजिस्ट्री की समस्या को लेकर लोटस पनाश की एओए जाएगी कोर्ट

Tue, 22 Jul 2025 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Lotus Panash's AOA will go to court
फोटो
विज्ञापन

-सोसाइटी की एओए ने फ्लैट खरीदारों से जनरल बॉडी मीटिंग में ली सहमति

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फ्लैट की रजिस्ट्री करवाने के लिए सेक्टर 107 स्थित लोटस 300 की तर्ज पर सेक्टर 110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी की अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन(एओए) भी कोर्ट का रुख करेगी। इस संबंध में सोसाइटी की एओए की ओर से फ्लैट खरीदारों से जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) में सहमति ले ली है। लोटस पनाश में 10 साल बाद भी सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों को अपने ही फ्लैट का मालिकाना हक नहीं मिल पाया है जबकि फ्लैट खरीदार अपने फ्लैट का पूरा पैसा दे चुके हैं।

लोटस पनाश सोसाइटी के एओए अध्यक्ष केशव मित्तल ने बताया कि सोसाइटी के बिल्डर के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में दिवालिया प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में सोसाइटी में 2019 में इंटरिम रिज्यॉल्यूशन प्रोफेशनल (आईआरपी) नियुक्त है। आईआरपी की ओर से हमें मदद की जा रही है। सोसाइटी में 27 टावर बने हैं, जिनमें करीब 3000 परिवार रहते हैं। बिल्डर के समय 2016 में छह टावरों के फ्लैट की रजिस्ट्री हुई थी। इसके बाद से रजिस्ट्री की प्रक्रिया रुक गई। बिल्डर ने नोएडा प्राधिकरण का बकाया नहीं चुकाया और फ्लैट मालिकों को अपने ही घर का मालिकाना हक नहीं मिला।
विज्ञापन

---------
अन्य कार्य भी पूरे कर रही एओए
केशव मित्तल ने बताया एओए 6 अप्रैल को बनी थी और इसके बाद से एओए लगातार कार्यरत है। यहां पर गोल्फ कार्ट सेवा शुरू की गई है और जिम के लिए अतिरिक्त जगह तलाश की जा रही है। एटीएम लगवाने के लिए भी सहमति ली है। इसके अलावा अन्य मामलों पर भी कार्य शुरू किया गया है। हमने अपने कार्यकाल के कम दिनों में बेहतर कार्य करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-पहले हाईकोर्ट फिर सुप्रीम कोर्ट से हुआ था फैसला-
लोटस 300 के एओए अध्यक्ष भुवन चतुर्वेदी ने बताया कि सोसाइटी का बिल्डर अधूरा काम छोड़कर चला गया था ऐसे में फ्लैट खरीदारों ने अपने रुपये लगाकर सोसाइटी में काम पूरा करवाया है। इसके बाद हमने रजिस्ट्री के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाइकोर्ट से रजिस्ट्री शुरू करने का आदेश हो गया था लेकिन इसके बाद बिल्डर और नोएडा प्राधिकरण की ओर से सुप्रीम कोर्ट में इसी मामले को लेकर याचिका दाखिल की गई। इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए हाईकोर्ट के फैसले को अंतिम फैसला बताया गया और नोएडा प्राधिकरण को रजिस्ट्री के निर्देश दिए।
---------
कोट

सोसाइटी की एओए बेहतर कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत है। लोटस 300 की तर्ज पर हम भी फ्लैट खरीदारों को मालिकाना हक दिलवाने की कार्रवाई शुरू करेंगे। इसके लिए हमने फ्लैट खरीदारों से सहमति भी ले ली है।

केशव मित्तल, एओए अध्यक्ष, लोटस पनाश
---------
सोसाइटी के 1 और 2 टावर के 102 फ्लैट में 93 फ्लैट की रजिस्ट्री और 3, 4, 5 और 6 टावर के 228 फ्लैट में 25 की रजिस्ट्री हो चुकी है। अन्य फ्लैट की रजिस्ट्री भी जल्दी पूरी हो जाएगी।
भुवन चतुर्वेदी, एओए अध्यक्ष, लोटस 300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed