फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lost 33 lakh in pursuit of profit.

Noida News: मुनाफे के चक्कर में डूब गए 33 लाख रुपये

Sun, 28 Jun 2026 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
Lost 33 lakh in pursuit of profit.
जालसाजों ने यर मार्केट और क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर दो लोगों को बनाया ठगी का शिकार
विज्ञापन

नोएडा। शेयर मार्केट और क्रिप्टो करंसी में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने दो लोगों से 33 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-63 के रहने वाले तनुज जैन ने बताया कि उन्होंने शेयर ट्रेडिंग शुरू की थी। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में निवेश कर दिया। कई बार में ठगों ने 14 लाख रुपये निवेश करा लिए। उसके बाद एप के डैशबोर्ड पर मुनाफे की राशि दिखने लगी। जब तनुज ने रकम निकालने का प्रयास किया तो टैक्स के रूप में अतिरिक्त राशि जमा करने को बोला गया। रकम जमा करने से इन्कार करने पर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया।

वहीं, सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडियक सोसाइटी के रहने वाले अवनीश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश किया था। ठगों ने उसने से 19 लाख रुपये की जालसाजी की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने बताया दोनों मामलों में शिकायत दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर ली गई है। अकाउंट ट्रांजेक्शन के जरिये ठगों की जानकारी पता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed