फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lord Jagannath will appear on a 27 feet high chariot

Noida News: 27 फीट ऊंचे रथ पर दर्शन देंगे भगवान जगन्नाथ

Thu, 20 Jun 2024 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath will appear on a 27 feet high chariot
27 फीट ऊंचे रथ पर दर्शन देंगे भगवान जगन्नाथ
विज्ञापन

सात जुलाई को निकाली जाएगी रथ यात्रा, कल भगवान करेंगे सहस्त्रधारा स्नान
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा । भगवान जगन्नाथ सात जुलाई को रथ में विराजेंगे और श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। रथ सजाने का काम शुरू हो गया है। 27 फुट ऊंचे और 22 फुट चौड़े रथ की शोभा अतुलनीय होगी। मोर और हाथी की कलाकृतियां रथ को भव्यता प्रदान करेंगी। रथ को सजाने के साथ महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।
सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर के सहसचिव धनेश्वर नायक ने बताया कि रथ तैयार करने वाले कारीगर ढांचा तैयार करने बाद 6 जुलाई को फूलों को मनोहारी रूप देंगे। दिल्ली, कोलकाता व अन्य जगहों ने कारनेशन, जरबेरा, हाईडेंजा, इंग्लिश गुलाब, चमेली और मोगरा के फूल मंगाए जाएंगे। वहीं, रथ खींचने के लिए 100 से 150 फुट लंबा रस्सा बांधा जाएगा। सहसचिव ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 22 जून को देव स्नान के साथ हो जाएगा। मंगलवार को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम को सहस्त्रधारा स्नान कराया जाएगा।
विज्ञापन

जगन्नाथ जी को बुखार आने पर रखा जाता है खास ख्याल
ज्यादा स्नान करने की वजह से भगवान जगन्नाथ को बुखार आता है। इसके बाद उन्हें एकांत में एक विशेष कक्ष में रखा जाएगा। वहां वैद्य और निजी सेवक उनका ख्याल रखेंगे। उनके आराम से लेकर उनके खानपान भी ध्यान रखा जाता है। बीमार होने के बाद 14 दिन भगवान दर्शन नहीं देंगे। इस दौरान उन्हें फलों का रस, औषधियां और दलिये का भोग लगाया जाता है। वहीं, सर्दी से बचाव के लिए उन्हें काढ़ा पिलाया जाता है। जब भगवान स्वस्थ हो जाते हैं तो वह अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए रथ पर निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed