फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Loot case filed in Firozpur Jhirka

सस्ते तिपहिया का झांसा देकर नकदी और मोबाइल लूटा

Sat, 29 Feb 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Loot case filed in Firozpur Jhirka
फिरोजपुर झिरका। बिवा-पहाड़ी मार्ग पर सस्ता तिपहिया लेने आए नोएडा के 6 लोगों से हथियार के बल पर लूटपाट का मामला सामने आया है। तीन मोटरसाइकिल पर आए 6 बदमाश नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित युवकों ने इस मामले में फिरोजपुर झिरका पुलिस थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नोएडा के तेजस्वी, साजिद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कुछ लोगों ने एक निजी साइट पर सस्ते तिपहिया का विज्ञापन डाला था, उन्होंने बताया कि वे सभी नोएडा के रहने वाले हैं और तिपहिया चलाकर अपने परिवार का पेट भरते हैं।
विज्ञापन

साजिद ने मोबाइल पर बात कर 90 हजार रुपये में तिपहिया खरीदने का सौदा तय किया था, उसके बाद पहले आरोपियों ने हमें नूंह बुलाया उसके बाद धीरे धीरे बिवा पहाड़ी मार्ग पर बुलाया गया, हम उनके बताए हुए स्थान पर पहुंच गए, थोड़ी देर में तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर 6 युवक आए और अलग अलग दो लोगों को बुला कर हथियार दिखाकर लगभग 50 हजार रुपये ओर मोबाइल लूटकर मफरार हो गए, पीड़ित युवकों ने बताया कि बदमाशों ने जाते-जाते कहा कि यदि किसी की कुछ बताया तो जान से खत्म कर देंगे, इसके बाद वे डर गए थे सभी युवक हिम्मत कर झिरका पुलिस थाने में आए और पुलिस को शिकायत कर बदमाशों के खिलाफ कार्यवाई कर मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में झिरका थाना प्रभारी हरीसिंग ने बताया कि पीड़ित युवकों की ओर से शिकायत मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि झूठी शिकायत बहुत मिलती है। इसलिए पुलिस गहराई से जांच कर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed