{"_id":"5ced8f0abdec22076c4edfba","slug":"loot-attempt-from-manger-in-auto-grnoida-news-noi4404362117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर को बेहोश कर लूटने का प्रयास, मुश्किल से बची जान-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनेजर को बेहोश कर लूटने का प्रयास, मुश्किल से बची जान-
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयरिंग ऑटो में मैनेजर को बेहोश कर लूटने का प्रयास
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली की एक कंपनी के नेशनल मैनेजर को नोएडा से ग्रेनो वेस्ट के बीच शेयरिंग ऑटो से सफर करना खतरनाक साबित हुआ। ऑटो सवार युवकों ने नशीला पदार्थ उड़ाकर उन्हें बेहोश करने की कोशिश की। लेकिन पीड़ित ने हिम्मत नहीं हारी और किसी तरह घर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद करीब तीन घंटे में मैनेजर को होश आया। बदमाशों ने पीड़ित के हाथ पर ब्लेड से भी हमला किया था। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
नवदीप ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसायटी में रहते हैं। वह मेगा ओवर सीज कंपनी में मैनेजर हैं। हर रोज की तरह शनिवार देर शाम वह सेक्टर-52 स्टेशन पर पहुंचे। देर होने के कारण बस नहीं मिली तो उन्होंने शेयरिंग ऑटो ले लिया। नवदीप ने बताया कि ऑटो में चालक और दो सवारी थी। कुछ दूर चलने पर दो युवक पीछे आकर बैठ गए। पर्थला गोल चक्कर के पास पीछे बैठे युवकों ने एक पाउच निकाला और उसमें से कुछ पदार्थ उनकी तरफ उड़ाया। उन्हें बेहोशी सी छाने लगी। उन्होंने अपना मुंह ऑटो से बाहर निकाल लिया। एक मूर्ति गोल चक्कर के पास पेट्रोल पंप देखकर घर आने का पता चला तो तुरंत शोर मचा दिया। घबराकर आरोपियों ने उन्हें उतार दिया और भाग गए। नशे की हालत में वह किसी तरह घर पहुंचे और बिस्तर पर गिर पड़े। परिजनों ने सोसायटी में रहने वाले एक डॉक्टर को बुलाया, लेकिन होश नहीं आया। फिर उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर लोगों को आपबीती बताई है। ताकि, किसी के साथ ऐसी घटना नहीं हो सके।