फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Long wait for ultrasound at the district hospital

Noida News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए लंबा इंतजार

Thu, 22 Oct 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Long wait for ultrasound at the district hospital
दो रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे जांच, रोजाना हो पा रहे 30 अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। जांच की लंबी तारीख मिलने से मरीजों को परेशानी हो रही है। अस्पताल में रोजाना पेट दर्द, पथरी, गर्भाशय संबंधी समस्याओं और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचते हैं। डॉक्टर मरीजों की स्थिति के अनुसार अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं। हालांकि, लंबी प्रतीक्षा सूची के कारण मरीजों को समय पर जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट हैं। दोनों की उम्र 62 वर्ष से अधिक है। उन्हें जांच के साथ अन्य जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। एक रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से स्थिति और बिगड़ गई है। फिलहाल रोजाना करीब 30 अल्ट्रासाउंड हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

बेटी का अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे दादरी एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले बच्ची को डॉक्टर को दिखाया था। जांच के लिए तारीख मिलने के बाद वह बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचे। उनकी बेटी के पेट में दर्द था। इससे वह परेशान थे। एक अन्य मरीज ने बताया कि जांच की तारीख दूर मिलने के कारण उसे निजी जांच केंद्र जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम कर्मचारियों से बढ़ी परेशानी
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं। इस कारण मरीजों को समय पर सुविधा देने में दिक्कत आ रही है। सरकारी अस्पताल आने वाले मरीजों को कम खर्च में जरूरी जांच की उम्मीद रहती है। हालांकि, लंबा इंतजार होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।

वर्जन
पहले अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट थे। इनमें से एक छुट्टी पर हैं। पहले स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे डॉक्टर भी जांच में सहयोग करते थे। अब एक ही डॉक्टर के भरोसे पूरा काम है। इससे रोजाना करीब 30 अल्ट्रासाउंड हो पा रहे हैं। जांच करने वाली डॉक्टर भी बीमार हैं। अस्पताल में आपराधिक मामलों से जुड़े मरीज भी आते हैं। ऐसे में डॉक्टर को साक्ष्य जुटाने के लिए भी जाना पड़ता है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की मांग की जा रही है। -डॉ. अशोक कुमार झा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed