फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lok Sabha election second phase above 53 percent voting in Gautam Buddha Nagar

गौतमबुद्ध नगर में 53.30% वोटिंग: फिर फिसड्डी रहा नोएडा, यहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान; कम रहा वोट प्रतिशत

Fri, 26 Apr 2024 11:02 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 26 Apr 2024 11:02 PM IST
सार

गौतमबुद्घनगर लोकसभा का चुनाव छिटपुट शिकायतों के बीच शुक्रवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कुछ मतदान केंद्रों पर मोबाइल बूथ के अंदर ले जाने को लेकर शिकायतें मिली तो कहीं बूथ के बाहर कुछ लोगों के जमा होने की सूचना मिली। 

विज्ञापन
Lok Sabha election second phase above 53 percent voting in Gautam Buddha Nagar
वोट डालने जाते वोटर - फोटो : अमित शुक्ला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को 53.30 प्रतिशत मतदान हुआ। जो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 7.17 फीसदी कम है। पिछली बार 60.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। विधानसभा क्षेत्रवार मतदान की बात करें तो इस बार सबसे अधिक सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं नोएडा विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर फिसड्डी साबित हुआ है। यहां केवल 46.48 प्रतिशत मतदान हुआ। आमतौर पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। हालांकि कुछ जगहों पर देरी से मतदान शुरू होने कुछ बूथों पर ईवीएम बंद होने की शिकायत दर्ज की गई।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 7 बजे से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के 2717 बूथों पर मतदान शुरू हुआ। नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों में कई बूथों पर देरी से मतदान शुरू हो सका। सुबह सात बजे से नौ बजे तक सभी बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी रही। सुबह नौ बजे तक 12.08 प्रतिशत मतदान हुआ। जो सुबह 11 बजे तक 24.48 प्रतिशत तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मतदान प्रतिशत कम होता चला गया। शाम छह बजे तक गौतमबुद्ध नगर सीट पर कुल 53.30 प्रतिशत मतदान हुआ। नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 46.48 फीसदी, दादरी में 52.83 फीसदी, जेवर में 55.24 फीसदी, खुर्जा क्षेत्र में 59.12 प्रतिशत और सिकंदराबाद क्षेत्र में 60 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


मतदान के दौरान ग्रेटर नोएडा के बूथ नंबर 542 की ईवीएम की बैट्री खत्म होने के कारण कुछ देर मतदान बंद रहा। बैट्री बदलने के बाद ईवीएम शुरू हो सकी। वहीं अल्फा वन के एक बूथ पर ईवीएम खराब हो गई। वहां पर करीब 15 मिनट तक मतदान रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के साथ मतदान करने पहुंचे परिजन
ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों के निवासी बूथों पर परिवार के साथ पहुंचे। उनके साथ बच्चे भी पहुंचे। काफी बच्चे मतदान देखने पहुंचे। बूथ के बाहर खड़े होकर बच्चों ने मतदान की प्रक्रिया देखी। महागुन मायवुड्स सोसाइटी में एक बच्ची को उसके माता-पिता पीएम नरेंद्र मोदी से मिलवाने की बात बोलकर लाए थे। जब पीएम नहीं मिले तो बच्ची ने माता पिता से पूछा।

गौतमबद्ध नगर सीट पर विधानसभावार मतदान प्रतिशत

विधानसभा             2014             2019             2024
नोएडा                   55.40             53.60         46.48
दादरी                    63.10             64.60         52.83
जेवर                     61.60             68.40        55.24
खुर्जा                     64.60             64             59.12
सिकंदराबाद          64.30             62.50         60
कुल                      60.38             60.47         53.30

गौतमबुद्ध नगर सीट पर कैसे बढ़ा मतदान प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र    9 बजे - 11 बजे - 01 बजे -  03 बजे - 05 बजे - 06 बजे
नोएडा              10.15%  -21.30% - 32.46%  - 40.02% - 45.69% - 46.48%
दादरी              12.12%    -24.80% - 36.43% - 43.94% - 50.80% - 52.83%
जेवर                12.96%    - 25.87% - 37.22%  - 44.40% - 52.97% - 55.24%
खुर्जा                 13.59%  - 26.22%  - 37.69% - 47.07%  - 56.98% - 59.12%
सिकंदराबाद      13.54% - 27.17% - 39.71% - 48.64% - 58.65% -  60%
कुल                  12.08%  - 24.48%  - 36.06% - 44.01% - 51.66% - 53.30%

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed