{"_id":"69ff54b9c3afd78ecf05a095","slug":"lok-adalat-crowds-gathered-to-settle-pending-cases-noida-news-c-23-1-lko1064-94343-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत : लंबित मामले के निस्तारण के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत : लंबित मामले के निस्तारण के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। जिला जज अतुल श्रीवास्तव ने इसका उद्घाटन किया। लोक अदालत में बड़ी संख्या में लंबित व प्री-लिटीगेशन मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
लोक अदालत में ट्रैफिक पुलिस ने वाहन के चालान के निस्तारण के लिए अलग से हेल्पडेस्क लगाया था। यहां सुबह से ही भीड़ देखी गई। जुर्माना मे कम राशि देकर मामले का निपटारा किया गया। ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल आदित्य चौहान ने बताया कि लोक अदालत में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।
इस दौरान आपराधिक शमनीय वाद, पारिवारिक विवाद, मोटरयान दुर्घटना अधिनियम से जुड़े मामले, बिजली-पानी से संबंधित वाद, धारा-138 एनआई एक्ट के प्रकरण, भू-राजस्व व सेवा संबंधी जैसे मामलों को निस्तारण हुआ। विभिन्न पीठों के समक्ष पक्षकारों को आपसी सहमति से विवाद निपटाने का अवसर दिया गया, जिससे अनेक मामलों का मौके पर ही समाधान हो गया। लोक अदालत में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी और सचिव शोभाराम चंदीला मौजूद रहे।