फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Locks on 311 private schools hanging in four years, only 84 open

Noida News: कोविड इफेक्ट चार साल में लटके 311 निजी स्कूलों पर ताले, खुले सिर्फ 84

Wed, 28 Jun 2023 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Locks on 311 private schools hanging in four years, only 84 open
कोविड इफेक्ट
विज्ञापन

चार साल में लटके 311 निजी स्कूलों पर ताले, खुले सिर्फ 84

- सबसे ज्यादा दादरी ब्लॉक में बंद हुए स्कूल, पिछले साल की तुलना में स्कूलों में नहीं बढ़ पाए छात्र

नेहा शर्मा
नोएडा। कोविड के दौरान दो साल में सबसे ज्यादा करीब 250 स्कूल बंद हो गए हैं। छात्रों के पलायन की वजह से मजबूरी में स्कूल प्रबंधकों को यह फैसला लेना पड़ा। जबकि पिछले चार सालों में कुल 311 स्कूल बंद हुए हैं। वहीं, इस अंतराल में केवल 84 स्कूल खुले हैं। भले ही नए स्कूल खुले हो लेकिन स्कूलों में छात्रों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। इसके लिए स्कूल अपने स्तर पर विशेष अभियान भी चला रहे हैं।
कोविड के दौरान जिले से बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन किया था। इसका प्रभाव अभी तक देखने को मिल रहा है। श्रम विभाग में पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों की संख्या भी नहीं बढ़ पा रही है। जहां 2020-21 में श्रम विभाग में 37840 श्रमिक पंजीकृत थे, वहीं वर्ष 2022-23 में मई तक केवल 8708 श्रमिक पंजीकृत हैं। इस वजह से स्कूलों में भी छात्रों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

कोविड के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की वजह से बड़ी संख्या में अभिभावकों ने बच्चों की फीस नहीं दी। इस वजह से स्कूल शिक्षकों को वेतन नहीं दे पाए और शिक्षकों ने नौकरी छोड़ दी। इसके कारण स्कूलों के संचालन में मुश्किल खड़ी हो गई। अब मजबूरी में स्कूल प्रबंधक को स्कूल बंद करने के लिए शिक्षा विभाग में आवेदन करना पड़ रहा है। वर्ष 2020-21 में सबसे ज्यादा स्कूल बंद हुए हैं। बंद होने के अलावा इस वर्ष 183 स्कूल आपस में मिलकर एक हो गए हैं, ताकि किसी तरह से स्कूल का संचालन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल भी नहीं बढ़ पाए छात्र

एक साल में दादरी में सबसे कम छात्र पंजीकृत हुए हैं। पिछले वर्ष दादरी में 340 स्कूलों में 75570 छात्र पंजीकृत थे, जबकि इस वर्ष 69173 छात्र हुए हैं। दनकौर में 355 स्कूलों में 89060 छात्र पंजकृत थे, जबकि इस वर्ष 88537 पंजीकृत हुए। जेवर में 235 स्कूलों में पिछले वर्ष 54243 छात्र पंजीकृत थे, जबकि इस वर्ष 50365 छात्र हैं। इसके अलावा बिसरख ब्लॉक के 729 स्कूलों में पिछले वर्ष 337858 छात्र पंजीकृत थे, जबकि इस बार 333671 छात्र पंजीकृत हुए हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि अभिभावक निजी स्कूलों में छात्रों के दाखिले कराने से बेहतर सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए तवज्जो दे रहे हैं। उन्हें लगता है कि सरकारी स्कूल में बेहतर शिक्षक हैं। इन स्कूलों के बंद होने का खतरा भी नहीं है।

बेसिक शिक्षा विभाग के आंकड़े
वर्ष बंद हुए स्कूल खुले स्कूल

2022-23 43 11
2021-22 19 2
2020-21 129 73
2019-20 120

वर्ष 2022-23 स्थिति

स्कूल बंद हुए स्कूल
दादरी 340 22
दनकौर 355 5

जेवर 235 7

बिसरख 729 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed