{"_id":"644ac55e54c8eb3fe00da566","slug":"locked-in-four-schools-five-teachers-and-one-teacher-absent-grnoida-news-c-23-1-noi1091-7238-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चार स्कूलों में ताला, पांच अध्यापक-एक शिक्षामित्र अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चार स्कूलों में ताला, पांच अध्यापक-एक शिक्षामित्र अनुपस्थित
विज्ञापन
चार स्कूलों में ताला, पांच अध्यापक-एक शिक्षामित्र अनुपस्थित
-टास्क फोर्स की टीम ने प्रेरणा एप पर 14 स्कूलों का किया निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बृहस्पतिवार सुबह टास्क फोर्स के औचक निरीक्षण के दौरान चार स्कूलों में ताला मिला। इसके अलावा सैंथली प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र को छोड़कर सभी सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। टीम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित रिपोर्ट दी है। बीएसए ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा निदेशक के निर्देश पर जिला गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों में टास्क फोर्स गठित कर स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को टास्क फोर्स की टीम ने प्राथमिक विद्यालय शाहपुर खुर्द, उपरालशी अच्छेजा-1, अच्छेजा-2,बेगमपुर ,बादलपुर 1, सैंथली, दयानगर छपरोला, कंपोजिट स्कूल मोरना, कंपोजिट स्कूल लखनावली, कंपोजिट स्कूल खेड़ा धर्मपुरा, यूपीएस सेक्टर 15, यूपीएस अच्छेजा समेत 14 स्कूलों का प्रेरणा एप के माध्यम से निरीक्षण किया। इनमें प्राथमिक विद्यालय सैंथली में शिक्षामित्र को छोड़कर सभी स्टॉफ अनुपस्थित रहा। प्राथमिक विद्यालय अच्छेजा-1, प्राथमिक विद्यालय अच्छेजा-2, प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर और प्राथमिक विद्यालय दयानगर बंद पाए गए। रिपोर्ट में प्राथमिक विद्यालय दयानगर और सैंथली की कुल 5 सहायक अध्यापिका और एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए।