फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Loan taken on bike on the basis of fake documents, report filed

Noida News: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बाइक पर लिया लोन, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 Jun 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Loan taken on bike on the basis of fake documents, report filed
कांधला। फर्जी दस्तावेज के आधार पर मोटर साइकिल पर लोन लेने के मामले में पीडि़त ने न्यायालय की शरण लेकर संस्था व फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के साथ अन्य लोगों पर अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कैराना थाना क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी नवाब अली ने बताया कि उनके खाते से फरवरी माह में 3532 रुपये की किस्त काटी गई थी तो उसने अपने कैराना स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से संपर्क किया। उसे पता चला कि कांधला स्थित रुद्र ऑटो मोबाइल से उसने नाम से फाइनेंस की बाइक ली गई है। जिसकी यह किस्त कटी है। जानकारी के बाद जब उसे कांधला स्थित रुद्र ऑटो मोबाइल के मैनेजर से संपर्क किया तथा वहां जमा कागजों का अवलोकन किया तो किसी ने उसके नाम पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बाइक को फाइनेंस कराया हुआ था। जबकि दस्तावेजों में उसके फोटो के स्थान पर अन्य व्यक्ति का फोटो लगा हुआ था।्र
विज्ञापन

आरोप है कि जब उसने मामले में संस्था के मैनेजर से शिकायत की तो उन्होंने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। जिसके बाद उसने थाना कांधला में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन उसकी वहां भी कोई भी सुनवाई नहीं हुई। बाद में पीड़ित ने न्यायालय की शरण लेकर रुद्र ऑटोमोबाइल के मैनेजर के साथ-साथ अक्षय चौहान ग्राम तुगाना छपरौली जनपद बागपत, प्रवीण शर्मा श्रीराम फाइनेंस कंपनी के मैनेजर बड़ौत बागपत के साथ तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed