{"_id":"695d3022a309f8a4bf0055b4","slug":"live-in-relationship-grnoida-news-c-1-noi1095-3813876-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सहमति संबंध में रह रहे युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सहमति संबंध में रह रहे युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-चार साल से एक साथ मामूरा में रहे रहे थे दोनों, फंदे से लटक कर दे दी जान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बीते चार साल से सहमति संबंध में रह रहे युवक ने रविवार को फेज-3 स्थित अपने कमरे में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिवार ने प्रेमिका पर आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोप लगाया है।
मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के रामगढ़ी का रहने वाला अतुल कुमार ओझा मामूरा के गली नंबर-8 में किराये के कमरे में रहता था। अतुल बीते चार वर्षों से गरिमा नामक युवती के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। अतुल और गरिमा नोएडा स्थित निजी कंपनी में कार्यरत थे। एसीपी उमेश यादव ने बताया रविवार को अतुल का शव कमरे के फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना गरिमा ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। इस बीच गरिमा ने पुलिस पूछताछ में बताया अतुल को कंपनी से निकाल दिया गया था जिस वजह से वह काफी परेशान था। रोजाना झगड़े भी होते थे। रविवार को दोनों लोग कमरे में सो गए थे। रात दो बजे आंख खुली तो अतुल को फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने बताया कि मृतक अतुल के भाई नवीन ओझा ने गरिमा समेत अन्य लोगों के विरुद्ध आत्महत्या का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। जिसके आधार पर गरिमा को गिरफ्तार कर लिया गया है।