फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Little masters made their moves on a board of 64 squares

Noida News: 64 खानों की बिसात पर नन्हे महारथियों ने चली चाल

Sat, 07 Feb 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Little masters made their moves on a board of 64 squares
या
विज्ञापन

शतरंज की बिसात पर नन्हे उस्तादों ने दिखाया कमाल
- प्रतियोगिता में 64 स्कूलों के 256 खिलाड़ियों ने आजमाए हाथ, आज भी होंगे मुकाबले
नंबर
512 मुकाबले हुए पहले दिन
64 मुकाबले हर राउंड में
2 आयु वर्ग में हो रही प्रतियोगिता
7 राउंड के होंगे मुकाबले


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में शनिवार को शतरंज प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का आगाज हुआ। यूपी चेस एसोसिएशन और गौतमबुद्ध नगर चेस एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में 64 स्कूलों के 256 छात्र-छात्राओं ने शतरंज की बिसात पर दिमागी घोड़े दौड़ाए। इससे पहले दो दिवसीय फिनाले का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने किया। प्रतियोगिता के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार भी शामिल रहे।



ग्रैंड फिनाले में जूनियर और सीनियर वर्ग के कुल सात राउंड होंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर (12 वर्ष से कम) और सीनियर वर्ग (12 वर्ष से अधिक) में चार राउंड खेले गए। जूनियर और सीनियर वर्ग में 128-128 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रत्येक राउंड में 64-64 मुकाबले हुए। पहले दिन दोनों वर्गों में कुल मिलाकर पहले दिन 512 मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान किसी ने अपने हाथी की चाल से विपक्षी की सेना ध्वस्त कर दी। वहीं कुछ ने अपनी रानी से दूसरे खेमे के राजा को शह देकर मात दी। जूनियर वर्ग में चार खिलाड़ियों सेंटहुड कांवेंट स्कूल ग्रेटर नोएडा की माही सिंह, इंडस वैली स्कूल नोएडा के आदि सिंह, महामाया गर्ल्स इंटर कॉलेज नोएडा की मोहनी पंडित और सफायर स्कूल नोएडा के कृषांग कपूर ने चार अंकों के साथ शीर्ष चार खिलाड़ियों में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सीनियर वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ी भृगु, डीपीएस नॉलेज पार्क के प्रणीत राजपूत, डीपीएस नोएडा के आयुक्त जैन, डीपीएस स्कूल गौतमबुद्ध नगर के इवान बंसल, कौशल्या वर्ल्ड स्कूल ग्रेटर नोएडा की इयाना पोरवाल और जेपी पब्लिक स्कूल के अविरल यादव ने चार अंकों के साथ टॉप पांच खिलाड़ियों में जगह बनाई। रविवार को बाकी बचे तीन राउंड खेले जाएंगे। प्वाइंट्स के आधार पर दोनों वर्गाें के विजेता की घोषणा की जाएगी।



सात राउंड के बाद भी मैच टाई हुआ तो समय के आधार पर घोषित होगा विजेता

यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अतुल निगम और गौतमबुद्ध नगर चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय मानकों में स्विस लीग के आधार पर खेली जा रही है। सात राउंड के बाद भी प्वाइंट्स के आधार पर यदि खिलाड़ियों के बीच मैच टाई (बराबरी पर छूटा) हुआ तो समय के आधार पर विजेता घोषित होगा।




दो चरणों में हुई प्रतियोगिता

अमर उजाला की ओर से दो चरणों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में एक दिसंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता में जिले के 64 स्कूलों का चयन किया गया। अंडर-12 और 12 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग के प्राथमिक चरण में हर स्कूल में करीब 150 से 300 खिलाड़ियों ने रोमांचक स्पर्धा की। पहले चरण में 64 स्कूलों के 12,500 से अधिक विद्यार्थियों ने इस स्पर्धा में हिस्सा लिया। प्रत्येक स्कूल से दोनों वर्गों में विजयी दो-दो खिलाड़ी ग्रैंड फिनाले के लिए चुने गए।



चेस प्रतियोगिता कराने में जुटी रही आर्बिटर की टीम

चीफ आर्बिटर ललित कपूर, आर्बिटर ओमकार सिंह, आदित्य सिंह, दीपक शाक्य, दीपक विश्वकर्मा समेत अन्य ने नियमों के अनुसार प्रतियोगिता कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed