{"_id":"696ce15c17f02fcfa700c5cc","slug":"little-chess-player-becomes-junior-grandmaster-grnoida-news-c-23-1-lko1064-85542-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नन्हे शतरंज खिलाड़ी बने जूनियर ग्रैंडमास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नन्हे शतरंज खिलाड़ी बने जूनियर ग्रैंडमास्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-1 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश स्टेट चेस एसोसिएशन और एस्टर पब्लिक स्कूल की ओर से किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-7 से अंडर-15 आयु वर्ग में गौतमबुद्ध नगर से बालक व बालिका वर्ग में करीब 55 स्कूलों के 250 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक-बालिका वर्ग में लगभग 250 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। घोड़े, हाथी, प्यादे व रानी की चाल से राजा को मात दी और जूनियर ग्रैंडमास्टर का खिताब हासिल किया। मीडिया प्रभारी वैभव मिश्रा ने बताया कि रविवार को भी तीन-तीन राउंड में मुकाबले हुए। यूपी स्टेट चेस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अतुल निगम, स्कूल के चेयरमैन डॉ. वीके शर्मा, प्रधानाचार्य अनीता सिंह ने अंडर-7 से अंडर-15 तक के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
250 खिलाड़ियों में यह बने ग्रैंडमास्टर
बालक वर्ग अंडर-7 में अनिकेत मिश्रा, अंडर-9 में अद्वय सिंह, अंडर-11 में अभिजय पांडेय, अंडर-13 में आद्यंत सिंह, अंडर-15 में अर्जुन मलिक ने जूनियर ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता। बालिका वर्ग में अंडर-9 में अनिका शर्मा, अंडर-11 में श्रेयोवी, अंडर-13 में रियांशी सिन्हा, अंडर-15 में निशा सिंगा ने जूनियर ग्रैंडमास्टर के खिताब पर कब्जा किया।