फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Littering agency fined 10 lakh

कूड़ा उठाने वाली एजेंसी पर 10 लाख का जुर्माना

Sat, 09 Jan 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Littering agency fined 10 lakh
कूड़ा उठाने वाली एजेंसी पर 10 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

नोएडा। घरों से कूड़ा नहीं उठाकर कबाड़ी के पास से कूड़ा उठाने पर प्राधिकरण ने मेसर्स एजी एनवायरो इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी को चेतावनी जारी की गई कि भविष्य में दोबारा शिकायत मिलने पर उसका अनुबंध निरस्त कर ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है।
शहदरा निवासी वरुण खारी ने ट्वीट कर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की थी। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि घरों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी गांव में कई दिनों से नहीं आ रही है। जबकि वही गाड़ी गांव के पास स्थित कबाड़ी से रोजाना कूड़ा उठा रही थी। शिकायत के आधार पर प्राधिकरण ने मामले की जांच कराई। शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की गई है। निर्धारित गांव, सेक्टरों, कॉमर्शियल, इंस्टीट्यूट आदि स्थानों से कूड़ा उठाकर अवैध रूप से गाड़ियों का कूड़ा उठाने के कारण एजी एनवायरो पर अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने पर एजेंसी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

सिविटेक स्टेडिया सोसाइटी पर एक लाख का जुर्माना
सेक्टर-79 स्थित सिविटेक स्टेडिया सोसाइटी पर नोएडा प्राधिकरण ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सोसाइटी की ओर से सीवर निस्तारण के लिए एसटीपी का संचालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई है। प्राधिकरण का यह भी कहना है कि जुर्माना अदा करने के बाद सीवर के निस्तारण हेतु अपने एसटीपी को संचालित कर इसकी सूचना प्राधिकरण को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed