फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Liquor smugglers opened fire on the police to free the accused

आरोपियों को छुड़ाने के लिए शराब तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग

Mon, 11 Jan 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Liquor smugglers opened fire on the police to free the accused
आरोपियों को छुड़ाने के लिए शराब तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग
विज्ञापन

रबूपुरा। मिलावटी शराब तैयार करने की सूचना पर पहुंची टीम ने हरियाणा से सटे गांव चंडीगढ़ (मेहंदीपुर खादर) में शनिवार रात दबिश देकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों को छुड़ाने के लिए शराब तस्करों और परिजनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। महिलाओं ने तलवार लेकर और पुुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों से अभद्रता और धक्कामुक्की की गई। हमले में एसआई संजीव सिंह और सिपाही अंकुर सिंह घायल हो गए। अफरातफरी के बीच पुलिस की हिरासत से एक आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी भेजी गई। मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि 5 महिलाओं समेत 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के हरियाणा से सटे गांव चंडीगढ़ (मेहंदीपुर खादर) में शराब तस्करी व मिलावटी शराब बिक्री की सूचना मिली थी। शनिवार रात पुलिस टीम वहां दबिश देने पहुंची। आरोप है कि शराब तस्करों और उनके परिजनों ने पुलिस टीम को घेरते हुए जमकर अभद्रता की। आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा तो उन्हें छुड़ाने के लिए फायरिंग की गई। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसी बीच तस्करों ने लाठी लेकर और कुछ महिलाओं ने तलवार लेकर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि दोनों को मामूली चोट आई है। इसी बीच हिरासत में लिए गए तीन तस्करों में से एक पुलिस की गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस व पीएसी मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन

एसीपी शरद चंद्र शर्मा के मुताबिक मामले में अमरीक, सरजीत, जसवंत, मक्खन, गुरदीप और प्रीतम व 5 महिलाओं समेत 26 लोगों के खिलाफ पुलिस टीम पर जान से मारन की नीयत से हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने आदि धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें प्रीतम और गुरदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावटी शराब के खिलाफ हुई कार्रवाई
9 अप्रैल-गांव निलौनी निवासी अशोक से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद
9 अप्रैल- गांव फलैदा निवासी फूल सिंह से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद
11 अप्रैल कच्ची शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, नानक सिंह और रिंकू गिरफ्तार
16 अप्रैल गांव निलौनी निवासी राजू 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार
17 अप्रैल गांव चक जलालाबाद निवासी गौरव 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार
26 अप्रैल कच्ची शराब फैक्ट्री का फंडाफोड़, पलवल निवासी ताराचंद्र और कमल गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed