फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lines and equipment will be repaired without cutting off electricity

Noida News: बिजली काटे बिना लाइनों और उपकरणों की होगी मरम्मत

Sat, 13 Sep 2025 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Lines and equipment will be repaired without cutting off electricity
दिल्ली सरकार ने अत्याधुनिक हॉटलाइन मेंटेनेंस वैन को उतारा
विज्ञापन

शालीमार बाग विधानसभा में कई अहम योजनाओं का उद्घाटन
--------------------------
1.5 करोड़ रुपये है वैन की कीमत

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बिजली व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार ने अत्याधुनिक हॉटलाइन वैन को मैदान में उतारा है। शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में राजधानी की पहली हॉटलाइन मेंटेनेंस वैन को हरी झंडी दिखाई। यह अत्याधुनिक वैन बिना बिजली काटे लाइनों और उपकरणों की मरम्मत करेगी जिससे दिल्लीवासियों को निर्बाध बिजली मिलेगी। ऐसी वैन हर विधानसभा में लाई जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) की पहली हॉटलाइन मेंटेनेंस वैन को लॉन्च किया। 1.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह वैन बिजली लाइनों और उपकरणों की मरम्मत बिना बिजली काटे करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शालीमार बाग विधानसभा में बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा से जुड़ी कई अहम योजनाओं का उद्घाटन किया। शालीमार बाग में 65 लाख रुपये की लागत से नए अंडरग्राउंड रिजरवॉयर, ट्यूबवेल और बूस्टर पंप शुरू किए गए। जल्द ही 2.8 करोड़ की लागत से 33 केवी ओवरहेड लाइनों को अंडरग्राउंड केबल में बदला जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल और मंत्री आशीष सूद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदरपुर में पीएम श्री स्कूल की रखी नींव
हैदरपुर में पीएम श्री स्कूल की नींव रखी गई। यहां 12वीं तक विज्ञान व अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई होगी। 12 करोड़ की लागत से रिंग रोड को जोड़ने वाली नई सड़क और सिंगलपुर की चौड़ी सड़क क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ाएगी। 97 लाख रुपये से हाई मास्ट और पोल लाइट लगेंगी जबकि 44,000 स्ट्रीट लाइट को एलईडी में बदला जाएगा।

छठ से पहले साफ होगी मुनक नहर
मुनक नहर की सफाई और सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने जिम्मेदारी ली है। छठ और दिवाली से पहले नहर साफ होगी और नए छठ घाट बनेंगे। 5,000 करोड़ की लागत से नहर पर सड़क बनेगी। सीएम ने लोगों से नहर को स्वच्छ रखने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं शालीमार बाग को नई पहचान देंगी और दिल्ली के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed