फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lightning throughout the day due to light rain and winds

हल्की बारिश और हवाओं के कारण पूरे दिन गुल रही बिजली

Tue, 23 Mar 2021 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Lightning throughout the day due to light rain and winds
Lightning throughout the day due to light rain and winds
तावडू। हल्की बारिश एवं हवाओं के कारण मंगलवार को तावडू नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में लगभग पूरे दिन बिजली गुल रही। हल्की बारिश में भी बिजली गुम होने से उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष जताया। वहीं, बिजली न आने के कारण पीने के पानी की सप्लाई भी बंद रही। इसके कारण तावडू क्षेत्र के 84 गांवों में लगभग 2.25 लाख लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हवा और खराब मौसम के कारण कई जगहों पर बिजली की लाइनों में फाल्ट हो गया था। कर्मचारी पूरे दिन फाल्ट को ठीक करने में जुट रहे। देर शाम तक अधिकांश फीडरों की बिजली सुचारू रूप से शुरू हो सकी।
विज्ञापन

तावडू में हल्की सी बारिश और हवाओं के कारण ही बिजली की सप्लाई गुल हो जाती है। इस कारण विभिन्न क्षेत्रों में पीने के पानी की सप्लाई भी बंद हो जाती है। लोगों ने बताया कि जब भी हवा चलती है तो अक्सर बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। जबकि, अन्य क्षेत्रों में ऐसा नहीं होता है। मंगलवार को भी हवाओं और बारिश की वजह से शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिना बिजली के रहना पड़ा। पीने के पानी की सप्लाई न आने के कारण लोगों की मुसीबत और भी बढ़ गई। लोगों का आरोप था कि पेयजल विभाग द्वारा पहले ही उनके यहां पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी की सप्लाई नहीं दी जाती है। पेयजल आपूर्ति से एक दिन का गुजारा कर पाते हैं। ऐसे में अगर एक दिन सप्लाई प्रभावित रहे तो मुसीबतें बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

तावड़ू में तेज हवाओं के कारण पावर हाउस के नजदीक बिजली तार टूट गया था। इसके कारण कई फीडरों की बिजली सप्लाई रोकी गई। पूरे दिन कर्मचारी तार को ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लालचंद, जेई बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed