{"_id":"6669c08407025465f10cb5cd","slug":"light-rail-transit-will-run-from-airport-to-pari-chowk-grnoida-news-c-23-1-vns1013-33262-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा हवाई अड्डे से परी चौक तक यमुना एक्सप्रेसवे समानांतर दौड़ेगी लाइट रेल ट्रांजिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा हवाई अड्डे से परी चौक तक यमुना एक्सप्रेसवे समानांतर दौड़ेगी लाइट रेल ट्रांजिट
विज्ञापन
- नई लाइन तैयार करने के लिए दो कंपनियों को सौंपा फिजिबिलिटी रिपोर्ट का जिम्मा, 30 जून तक आएगी रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा हवाई अड्डे से परी चौक तक लाइट रेल ट्रांजिट (एलआरटी) दौड़ाने की तैयारी है। यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने औद्योगिक सेक्टरों से होते हुए नई लाइन तैयार करने के लिए दो कंपनियों को सर्वे का जिम्मा सौंप दिया है। सीमेंस और आईपीआरसीएल कंपनी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर 30 जून तक सौंप देंगी। इसके बाद एलआरटी को धरातल पर उतारने का काम शुरू किया जाएगा। खास बात यह है कि परी चौक से नोएडा हवाई अड्डे तक यह रेल लाइन यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर होगी।
यमुना सिटी के औद्योगिक सेक्टर के लिए पॉड टैक्सी चलाने की कवायद की जा रही थी। मगर, ज्यादा खर्च और तकनीकी कारणों से लाइट रेल ट्रांजिट की योजना पर काम शुरू किया गया। एलआरटी की मंजूरी के बाद अब पॉड टैक्सी की योजना रोक दी गई है। एलआरटी औद्योगिक सेक्टर 10, 21, 28, 29, 32, 33 से होते हुए परी चौक तक पहुंचेगी। इससे ग्रेनो निवासियों को खासी सुविधा मिलेगी। साथ ही हवाई अड्डे तक आनाजाना सुविधाजनक हो जाएगा।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पॉड टैक्सी की जगह लाइट रेल ज्यादा मुफीद है। पॉड टैक्सी को दुनिया के कुछ ही देशों की कंपनियां बनाती है। यह 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती हैं। जबकि, लाइट रेल दुनिया में 100 से ज्यादा कंपनियां बनाती हैं। कम लागत होने के साथ ही यह 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।
विज्ञापन
मल्टी मॉडल टर्मिनल के रूप में विकसित होगा हवाई अड्डा
यात्रियों की सुविधा के लिए नोएडा हवाई अड्डे को ट्रांसपोर्ट के अलग अलग मोड से जोड़ने की तैयारी है। एयरपोर्ट तक नमो भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही दिल्ली मुबंई व हावड़ा रेल ट्रैक से भी एयरपोर्ट को कनेक्ट करने की तैयारी चल रही है। सड़क कनेक्टविटी को लेकर भी कई योजनाओं पर काम चल रहा है। दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज का काम भी 15 जून तक पूरा हो जाएगा। इस पूरे क्षेत्र को मल्टी मॉडल टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा।
150 एकड़ में बनेंगे आईआईसी और हैबीटेट सेंटर
यमुना प्राधिकरण सेक्टर-9 में 150 एकड़ में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर और हैबीटेट सेंटर विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इन दोनों केंद्रों में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम, एक्सपो, फेयर व मीटिंग समेत अन्य बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कुल क्षेत्र में 50 प्रतिशत क्षेत्र पार्किंग, ग्रीन बेल्ट आदि के लिए आरक्षित होगा। लाइट रेल ट्रांजिट काॅरिडोर से दोनों परियोजनाओं की कनेक्टिविटी रहेगी।
कोट
हवाईअड्डे से परी चौक तक यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर लाइट रेल ट्रांजिट के संचालन की योजना है। इसमें पूरे क्षेत्र की कनेक्टविटी का खास ख्याल रखा गया है। दो कंपनियों को फिजिबिलिटी रिपोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 30 जून तक रिपोर्ट आ जाएगी। जिसे शासन को भेज दिया जाएगा। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण