फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Light of lamps, fireworks in the sky

Noida News: दीयों की रोशनी, आसमान में आतिशी नजारे

Wed, 22 Oct 2025 12:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 22 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Light of lamps, fireworks in the sky
जगमग शहर दिवाली पर्व को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला है और सुबह व शाम को बाजार म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में दिवाली का पर्व सोमवार को श्रद्धा, भक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त पर लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती की पूजा कर खुशहाली की कामना की। शाम ढलते ही शहर की कॉलोनियों कीं गलियां व सड़कें दीयों की झिलमिल रोशनी से जगमग हो गईं। आसमान में आतिशी नजारे देखने को मिले। बच्चों के साथ बड़ों में भी पटाखे चलाने का भारी उत्साह देखने को मिला।
दिवाली का उत्साह बाजार में भी देखने को मिला। रविवार देर रात तक बाजार में खूब रौनक रही। वहीं सोमवार को भी सुबह से बाजार गुलजार दिखे। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर के तमाम बाजारों में भीड़ के कारण जाम की स्थिति बननी रही। हर दिन जाम से जूझने वाले शहरवासियों ने इस दिन कोई एतराज नहीं दिखाया।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों के कट बेरिकेड्स लगाकर बंद कर दिए। पर्व के चलते लोगों ने खूब खरीदारी की। अंतिम दिन मिठाइयों, दीयों, फूल-माला, फलों व उपहारों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। दिवाली के चलते मंदिरों में तड़के ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। शाम को घरों में लोगों ने मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती, भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा कर सुख-समृद्धि का वरदान मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ दिवाली को लेकर लोगों में असमंजस देखने को मिला। दो दिन पर्व होने की सूचना के कारण त्योहारों का मजा अन्य वर्षों की कुछ कम दिखा। बावजूद इसके अधिकांश लोगों ने सोमवार को दिवाली मनाई। दूसरी तरफ त्योहारों को लेकर प्रशासन व पुलिस भी अलर्ट रही। बाजारों के साथ तमाम स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई। शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों पर नाकाबंदी रही और गुजरने वाले लोगों व वाहनों की जांच की गई।

कुछ लोगों ने मंगलवार को मनाई दिवाली

जगाधरी। दो दिन अमावस होने के चलते कुछ ज्योतिषाचार्यों ने मंगलवार को दिवाली मनाए जाने की घोषणा की थी। हालांकि जिले में अधिकांश लोगों ने सोमवार को दिवाली मनाई, लेकिन कुछ लोगों ने मंगलवार को पर्व मनाया। मंगलवार को बाजार में अधिकांश दुकानें बंद रही, व्यापारियों ने सोमवार को दिवाली के चलते मंगलवार की छुट्टी रखी। मंगलवार को लोगों ने सुबह मंदिरों में पहुंच पूजा की। अमावस होने के चलते दिनभर मंदिरों में पूजा का क्रम चला। इस दौरान लोगों ने अमावस पर पितृ पूजा कर दान कर्म किया। दूसरी तरफ मंगलवार को दिवाली मनाने वाले लोगों ने दिन ढलने के बाद अपने घरों, प्रतिष्ठानों व कार्यालयों में पूजा की। दीये जलाकर घरों को रोशन कर शाम को दिवाली पूजन किया और पटाखे चलाए। संवाद

जगमग शहर दिवाली पर्व को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला है और सुबह व शाम को बाजार म

जगमग शहर दिवाली पर्व को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला है और सुबह व शाम को बाजार म

जगमग शहर दिवाली पर्व को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला है और सुबह व शाम को बाजार म

जगमग शहर दिवाली पर्व को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला है और सुबह व शाम को बाजार म

जगमग शहर दिवाली पर्व को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला है और सुबह व शाम को बाजार म

जगमग शहर दिवाली पर्व को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला है और सुबह व शाम को बाजार म

जगमग शहर दिवाली पर्व को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला है और सुबह व शाम को बाजार म

जगमग शहर दिवाली पर्व को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला है और सुबह व शाम को बाजार म

जगमग शहर दिवाली पर्व को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला है और सुबह व शाम को बाजार म

जगमग शहर दिवाली पर्व को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला है और सुबह व शाम को बाजार म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed