Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lifts remain in poor condition despite lakhs being spent; notice sent to the company

Noida News: लाखों खर्च के बाद भी लिफ्टों की हालत खराब, कंपनी को भेजा नोटिस

Fri, 13 Nov 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Lifts remain in poor condition despite lakhs being spent; notice sent to the company
46 लिफ्टों के रखरखाव पर सालाना खर्च हो रहे 60 लाख, सामने आती हैं लोगों के फंसने की घटनाएं
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। जिले की हाईराइज सोसाइटियों में लिफ्टों के रखरखाव पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद निवासियों को सुरक्षित और सुचारु सुविधा नहीं मिल पा रही है। सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में यह समस्या बनी हुई है। यहां लिफ्टों के रखरखाव पर सालाना 60 लाख रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद खराबी दूर नहीं हो रही है। कई बार लिफ्ट बीच रास्ते में अटकने और लोगों के फंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे निवासियों में नाराजगी है। समस्या को देखते हुए अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने रखरखाव करने वाली तीसरी पार्टी को नोटिस भेजा है और एक तिमाही का भुगतान रोक दिया है।
सोसाइटी में करीब 23 टावर और 46 लिफ्ट हैं। यहां 2000 से अधिक फ्लैटों में करीब पांच हजार लोग रहते हैं। निवासियों का आरोप है कि इतनी बड़ी रकम खर्च होने के बावजूद मरम्मत और रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। लिफ्ट की रस्सियों को जोड़ने वाला उपकरण भी खराब पड़ा है। पिछले साल चार लिफ्ट खराब थीं, जबकि इस साल छह लिफ्ट खराब होने की शिकायत है। कंपनी को कई बार सूचना देने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। कुछ लिफ्ट दो-दो दिन तक बंद रहती हैं। इससे बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि लिफ्ट एक्ट के तहत तीसरी पार्टी को रखरखाव की जिम्मेदारी देने का उद्देश्य सुरक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, लेकिन इसका लाभ नहीं मिल रहा। उनका आरोप है कि निर्धारित कंपनी के एकाधिकार के कारण शिकायतों पर सुनवाई नहीं होती। ऐसे में लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद सुविधा नहीं मिलने से रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सोसाइटी में लिफ्टों के रखरखाव पर सालाना 60 लाख रुपये से ज्यादा खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद लिफ्टों की स्थिति खराब है। इसी वजह से एक तिमाही का भुगतान रोका गया है। - अमित गुप्ता, सचिव
सोसाइटी में लिफ्ट खराब होने और बीच में रुकने की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। कई बार दो-दो दिन तक लिफ्ट बंद रहती हैं। इससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। - दिनेश नेगी, उपाध्यक्ष

सोसाइटी में 23 टावर और 46 लिफ्ट हैं। इतनी बड़ी संख्या में लिफ्ट होने के बावजूद कई लिफ्ट खराब रहती हैं। निवासियों की सुरक्षा के साथ इस तरह लापरवाही नहीं होनी चाहिए। -सुजीत, निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed