फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   LIC manager lost 44 lakh rupees due to greed

Noida News: एक बीमा कंपनी में कार्यरत कर्मचारी ने गंवाए 44 लाख रुपये

Fri, 05 Sep 2025 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:58 PM IST
सार

जालसाजों ने ट्रेनिंग देकर ठगी की वारदात को दिया अंजाम, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज।

विज्ञापन
LIC manager lost 44 lakh rupees due to greed

विस्तार

साइबर जालसाजों ने निवेश कराने के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर एक बीमा कंपनी में कार्यरत कर्मचारी से 44 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने ट्रेनिंग देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ठगी का अहसास होने पर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-168 स्थित में रहने वाले बीमा कंपनी में कार्यरत हैं। एक जुलाई को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देखने के दौरान नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद जालसाजों ने उनसे संपर्क किया और शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित को व्हाट्सग्रुप में शेयर मार्केट की ट्रेनिंग दी गई। इस ग्रुप में पहले से कई लोग जुड़े थे और सभी लोग मुनाफा कमाने की जानकारी ग्रुप में शेयर कर रहे थे। पीड़ित को 15 दिन तक निवेश करने की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद एक एप डाउनलोड कराया गया। एप पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद निवेश करना शुरू कर दिया। पहले उन्होंने 30 हजार रुपये निवेश किए तब कुछ रुपये का मुनाफा एप पर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 11 जुलाई से पांच अगस्त तक 25 बार मे 43 लाख 86 हजार 900 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस एप पर 3 करोड़ रुपये से अधिक रकम दिखाई देने लगी तो पीडि़त ने उसे निकालने का प्रयास किया। इस पर ठगों ने कहा कि टैक्स के रूप में 15 लाख रुपये जमा कराने होंगे। जब पीड़ित ने रकम देने से मना कर दिया तब जालसाजों ने संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद ठगी का अहसास हुआ। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और बैंक से जानकारी मंगाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed