फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lessons taught on cleanliness and environmental conservation.

Noida News: स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का पढ़ाया पाठ

Tue, 14 Jul 2026 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Lessons taught on cleanliness and environmental conservation.
नोएडा। जन जागृति सेवा समिति ट्रस्ट ने 15 दिवसीय स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया। इस दौरान नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। पांच सरकारी व अर्ध-सरकारी स्कूलों में नुक्कड़ नाटक और चित्रकला प्रतियोगिताओं से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम के तहत 5000 कपड़े के थैलों का वितरण बाजारों और जनता फ्लैट्स में किया गया ताकि लोग प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल बंद करने का संकल्प लें। इस दौरान 5600 से अधिक छात्रों और 250 से अधिक शिक्षकों व सहायक कर्मचारियों के जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ा। जन जागृति सेवा समिति ट्रस्ट की उपाध्यक्ष अनीता चतुर्वेदी के नेतृत्व और संस्था के 30 स्वयंसेवकों के कड़े परिश्रम से संपन्न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed