फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Leopard see again in NTPC

एनटीपीसी परिसर में फिर दिखा तेंदुआ

Tue, 11 May 2021 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Leopard see again in NTPC
जारचा। एनटीपीसी दादरी परिसर में एक बार फिर तेंदुआ दिखा है। तेंदुआ सात मई को परिसर में एश माउंट पर घूमता सीसीटीवी में कैद हुआ है। एनटीपीसी प्रबंधन ने इसकी सूचना सोमवार को वन विभाग को दी है। साथ ही कर्मचारियों की सुरक्षा के संबंध में एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सक्सेना ने बताया कि प्लांट के अंदर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। एश माउंट में पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक तेंदुआ दिखा है। फुटेज सात मई की है। तेंदुआ दिखने की सूचना सभी कर्मचारियों के साथ वन विभाग को दी गई है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। उधर, सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने एनटीपीसी प्लांट में पहुंचकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एनटीपीसी प्लांट में तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं। सर्च अभियान भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed