फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Leopard attacked a teenager

Noida News: किशोरी पर गुलदार ने किया हमला

Tue, 06 May 2025 12:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 06 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked a teenager
मंडावली-गुलदार के हमले से घायल अं​शिका।
मंडावली (बिजनौर)। परिवार के साथ जंगल गई 13 वर्षीय बालिका अंशिका पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में अंशिका घायल हो गई। परिजनों ने बालिका को मंडावली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव सिकरौडा में पंकज त्यागी के खेत पर रिंकू अपने परिवार के साथ गन्ना छीलने गया था। सुबह करीब नौ बजे अचानक गन्ने के खेत से निकलकर गुलदार ने रिंकू की 13 वर्षीय पुत्री अंशिका पर हमला कर लिया। अंशिका की चीख सुनकर परिजन और आस-पास काम कर रहे अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसे गुलदार से बचाया। ग्रामीणों का शोर सुनकर गुलदार वहां से भाग गया। परिजनों ने आनन-फानन में अंशिका को मंडावली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों का कहना है कि सिकरौडा के जंगलों में कई बार गुलदार देखा गया है। सामाजिक वानिकी के दरोगा विकास कुमार का कहना है कि बालिका के सिर पर गुलदार के दांत लगे हैं। फिलहाल बालिका ठीक है। गुलदार को पकड़ने के लिए जल्द ही गांव में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed