फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lekhpals boycotted online work.

Noida News: लेखपालों ने ऑनलाइन कामकाज का किया बहिष्कार

Thu, 08 Oct 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals boycotted online work.
ग्रेड पे और वेतन वृद्धि समेत अन्य मांग पूरी नहीं होने से है खफा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले के लेखपालों ने मांग पूरी नहीं होने पर बृहस्पतिवार को ऑनलाइन कामकाज का बहिष्कार कर दिया है। इस कारण आय, जाति, निवास समेत अन्य प्रमाण पत्र का काम भी प्रभावित हो गया है। साथ ही लेखपालों ने अतिरिक्त गांवों में भी कामकाज बंद कर दिया है। उन गांवों का बस्ता जमा कर दिया है। लेखपाल संघ के सदस्यों का कहना है कि मांग पूरी होने तक बहिष्कार जारी रहेगा। चेतावनी दी है कि 24 अक्तूबर से कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।


उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला शाखा के लेखपालों की मांग है कि 10 साल से अधिक अनुभव होने पर लेखपाल का ग्रेड-प 2800 हो जाता है लेकिन यहां 2400 ग्रेड पे दिया जा रहा है। वेतन विसंगतियों को दूर नहीं किया जा रहा है। लेखपालों को साइकिल भत्ता दिया जाता है। जो केवल 100 रुपये हैं। 100 रुपये में क्षेत्र में घूमना संभव नहीं है। जिले के लेखपालों की काफी दूर वाले जिलों में तैनाती है। जबकि मंडल में ही उनकी तैनाती होनी चाहिए। विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को भी लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया था। उसके बाद उनको आश्वासन दिया गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed