फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Legal Notice Issued to Woman for Requesting a Meeting

Noida News: मीटिंग का समय मांगने पर महिला को लीगल नोटिस

Sat, 25 Apr 2026 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Legal Notice Issued to Woman for Requesting a Meeting
मीटिंग का समय मांगने पर महिला को लीगल नोटिस
विज्ञापन

आरजी रेजीडेंसी में विवाद गहराया

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आरजी रेजीडेंसी में प्रीपेड बिजली मीटर से लेकर मेंटेनेंस व अन्य शुल्क वसूली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निवासियों का आरोप है कि शिकायत करने और मीटिंग की मांग उठाने पर एक महिला निवासी को एओए की ओर से लीगल नोटिस भेज दिया गया, जिससे सोसाइटी की महिलाओं में नाराजगी व्याप्त है।




सेक्टर-120 स्थित आरजी रेजीडेंसी के निवासियों के अनुसार, पिछले रविवार को सोसाइटी के कई निवासियों ने एओए कार्यालय पहुंचकर प्रीपेड बिजली मीटर के जरिए मेंटेनेंस चार्ज वसूले जाने का विरोध किया था। इस दौरान बोर्ड सदस्यों और पुलिस की मौजूदगी में निवासियों को दो-तीन दिन में जवाब देने और मीटिंग आयोजित करने का आश्वासन दिया गया था। निवासियों का कहना है कि छह दिन बीतने के बाद भी जब कोई ठोस जवाब नहीं मिला तो एक महिला ने एओए पदाधिकारियों से फोन पर बातचीत की। आरोप है कि बातचीत की रिकॉर्डिंग सोशल ग्रुप में साझा करने के बाद एओए कोषाध्यक्ष ने महिला को लीगल नोटिस भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद सोसाइटी की महिलाओं में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि सवाल उठाने पर इस तरह की कार्रवाई महिला सम्मान के खिलाफ है। वहीं, कई निवासियों ने एओए के सचिव व कोषाध्यक्ष पर मेंटेनेंस फंड के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर, निवासियों का यह भी कहना है कि प्रीपेड बिजली मीटर के माध्यम से अतिरिक्त शुल्क वसूली की समस्या पहले से बनी हुई है और निवासियों का आरोप है कि इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर जब एओए का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो संपर्क स्थापित नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed