फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Leather Park will be built in 100 acres in Yamuna Authority area 50 thousand people will get employment

नोएडा: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 100 एकड़ में बनेगा लेदर पार्क, 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार 

Thu, 26 Aug 2021 10:32 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 26 Aug 2021 10:32 PM IST
सार

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्रस्तावित पार्क आधुनिक होगा। कारखानों के अलावा, इसमें व्यापार, प्रदर्शनी सम्मेलन केंद्र, डिजाइन केंद्र, श्रम और पर्यवेक्षक प्रशिक्षण संस्थान, सामान्य सुविधा केंद्र आदि विकसित होंगे।

विज्ञापन
Leather Park will be built in 100 acres in Yamuna Authority area 50 thousand people will get employment
चमड़ा निर्यात - फोटो : amar ujala

विस्तार

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 100 एकड़ में लेदर पार्क बनाने की तैयारी है। इसमें फुटवियर और उससे संबंधित वस्तुएं बन सकेंगी। काउंसिल ऑफ लेदर एक्सपोर्ट के उत्तरी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोतीलाल सेठी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यीडा क्षेत्र में लेदर पार्क विकसित करने को कहा। मोतीलाल ने सीईओ से कहा कि इस उद्योग के लिए यमुना प्राधिकरण क्षेत्र उपयुक्त है।

विज्ञापन


सेठी ने कहा कि वर्तमान में अकेले नोएडा का सालाना निर्यात में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान है। नोएडा में इससे संबंधित इकाइयां बिखरी हुई हैं। इससे उनकी निर्माण क्षमता और दक्षता में बाधा आती है। यदि लेदर पार्क विकसित हो जाता है तो यहां पर 3-4 हजार करोड़ रुपये का निवेश आएगा। इस पार्क में सालाना 2-3 हजार करोड़ रुपये का उत्पादन होगा। इसके लिए 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। सीईओ ने प्रतिनिधिमंडल को अपने क्षेत्र में 100 एकड़ जमीन देने के लिए सहमति दी है। उन्होंने कहा कि योजना के जरिये भूखंड आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


विदेशी निवेश आएगा
सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्रस्तावित पार्क आधुनिक होगा। कारखानों के अलावा, इसमें व्यापार, प्रदर्शनी सम्मेलन केंद्र, डिजाइन केंद्र, श्रम और पर्यवेक्षक प्रशिक्षण संस्थान, सामान्य सुविधा केंद्र आदि विकसित होंगे। इस पार्क के बनने से निवेशकों और फुटवियर व सहायक उपकरण के खरीदारों के लिए बड़ा अवसर होगा। यहां विदेशी निवेश भी आएगा। दिल्ली-एनसीआर में विदेशी निवेशकों के लिए यह पसंदीदा विकल्प साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed