फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Learned to print fake notes from web series

वेब सीरीज से सीखा नकली नोट छापना: युवती समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, एमबीए पास है मास्टमाइंड कोमल

Sat, 29 Apr 2023 07:32 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Apr 2023 07:32 PM IST
सार

नकली नोट छापने के मामले में गिरफ्तार कोमल यादव एमबीए पास है और इस गिरोह की मास्टर माइंड है। जल्दी अमीर बनने के चक्कर में नकली नोट का धंधा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Learned to print fake notes from web series
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा में वेब सीरीज देखकर नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले एक गिरोह का नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने महिला मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से करीब 57 हजार रुपये के नकली नोट मिले हैं। इन लोगों ने अभी तक 50 हजार रुपये से अधिक नकली नोट बाजार में खपा चुके हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य आरोपियों के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस की टीम ने शनिवार को बहलोलपुर के पास से नकली नोट की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को दबोच लिया। इस गिरोह की मास्टरमाइंड एक युवती है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहलोलपुर निवासी कोमल यादव, शरगुन व धीरज के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी ए 4 के साइज के पेपर पर 100 और 200 की नोट को छाप कर शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों के माध्यम से खपा रहे थे। आरोपियों ने कुछ दिन पहले आई एक वेब सीरीज को देखकर नकली नोट प्रिंटिंग करने का धंधा शुरू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 54100 रुपये कीमत के 100 के नोट और 21400 रुपये कीमत के 200 रुपये के नकली नोट के साथ पांच मोबाइल, कागज, इंक, प्रिंटर, फेविकोल, स्कूटी आदि बरामद की है। डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस को नकली नोट प्रिंट करने की सूचना मिली थी। इसके बाद से पुलिस की टीम एक्टिव थी। इसके बाद पुलिस ने बहलोलपुर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी पिछले एक महीने से शहर में नकली नोट छाप रहे थे। पुलिस इस गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


 
विज्ञापन

एमबीए पास कोमल है मास्टमाइंड
नकली नोट छापने के मामले में गिरफ्तार कोमल यादव एमबीए पास है और इस गिरोह की मास्टर माइंड है। एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने ट्ïयूशन पढ़ाने का काम शुरू किया। बाद में जल्दी से अमीर बनने के चक्कर में नकली नोट का धंधा शुरू कर दिया। कोमल अपने साथी शरगुन और धीरज के साथ हाल में आई वेब सीरीज फर्जी को देखा था। इसके बाद नकली नोट बनाने का धंधा शुरू करने को लेकर काम शुरू किया।


 

यूट्यूब से सीखा नकली नोट बनाना

डीसीपी रामबदन सिंह का कहना है कि वेब सीरीज देखने के बाद इन आरोपियों ने नकली नोट प्रिंट करने की प्लानिंग की। इसके लिए इन लोगों ने यूट्ïयूब पर नकली नोट बनाने की जानकारी ली। यूट्ïयूब देखकर जरूरी कागज, इंक और साफ्टवेयर, प्रिंटर आदि की खरीदारी की। इसके बाद आरोपियों ने घर पर नकली नोटों की प्रिंटिग शुरू कर दी। ये लोग अभी 100 व 200 रुपये के नकली नोट ही प्रिंट कर रहे थे। धीरे धीरे पांच सौ रुपये का नोट प्रिंट करने की योजना थी। इससे पहले ही ये आरोपी पकड़े गए।

नकली नोट खपाने के लिए बच्चों का इस्तेमाल

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नकली नोट प्रिंट करने के बाद इसे खपाने के लिए बच्चों का इस्तेमाल करते थे। नकली नोट आसपास के छोटे बच्चों को देते थे। जिनको बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों में लगने वाले जूस के ठेले, फलों की दुकान, सब्जी की दुकान पर जाकर 20 से 30 रुपये का समान लेते थे। जिसके बाद वापस बचे पैसे बच्चों से ले लेते थे। बच्चों को जूस, फल मिल जाता था। कई बार बच्चों को कुछ पैसे भी दे देते थे। खासकर बच्चों को शाम या रात के वक्त नकली नोट लेकर दुकानों पर भेजते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed