फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Learned the nuances of conducting chess tournaments fairly; 20 participants took the arbiter exam.

Noida News: शतरंज के निष्पक्ष संचालन के गुर सीखे, 20 प्रतिभागियों ने दी ऑर्बिटर परीक्षा

Sun, 13 Sep 2026 05:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Learned the nuances of conducting chess tournaments fairly; 20 participants took the arbiter exam.
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय एफआईडीई ऑर्बिटर चेस सेमिनार का रविवार को समापन हुआ। सेमिनार में देश के विभिन्न हिस्सों से आए 20 प्रतिभागियों ने शतरंज के नवीनतम नियमों, प्रतियोगिता संचालन और ऑर्बिटर की जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण लिया। अंतिम दिन प्रतिभागियों की लिखित और प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई। अंतरराष्ट्रीय निर्णायक व एफआईडीई व्याख्याता रथिनम अनंतराम ने कहा कि शतरंज प्रतियोगिता को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में ऑर्बिटर की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य मीता भंडुला ने प्रतिभागियों को बधाई दी। एडिशनल वाइस प्रिंसिपल (स्पोर्ट्स) नीरज सिंह ने कहा कि खेल की सफलता खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ निष्पक्ष संचालन पर भी निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed