Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Learned self-realization in the meditation yoga camp organized in PAC

Noida News: पीएसी में लगे ध्यान योग शिविर में सीखा आत्मसाक्षात्कार

Sat, 06 Dec 2025 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Learned self-realization in the meditation yoga camp organized in PAC
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित 49वीं वाहिनी पीएसी में शनिवार को निशुल्क ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सेनानायक कमलेश बहादुर की उपस्थिति में वाहिनी के बहुउद्देशीय हॉल में संपन्न हुआ। शिविर का संचालन सहज योग ध्यान केंद्र से आई प्रशिक्षक टीम रश्मि शर्मा, अमित शर्मा, राहुल गुप्ता और मरजीत सिंह ने किया। शिविर के दौरान प्रशिक्षकों ने आत्मसाक्षात्कार की प्रक्रिया और ध्यान करने की विधि के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही बताया कि नियमित ध्यान योग से मानसिक तनाव कम होता है। एकाग्रता बढ़ती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को ध्यान की विधि का अभ्यास भी कराया गया और प्रतिदिन ध्यान करने के लिए प्रेरित किया गया। सेनानायक ने ध्यान योग को अत्यंत लाभदायक बताते हुए कहा कि आज के तनावपूर्ण वातावरण में इस तरह के सत्र अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने प्रशिक्षक टीम का आभार व्यक्त किया। ब्युरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed