फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   lawyer writes letter to chief justice for extension of emergency parole of aged and ailing inmates

बुजुर्ग व बीमार कैदियों की पेरोल बढ़ाने के लिए वकील ने मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

Sat, 06 Feb 2021 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
lawyer writes letter to chief justice for extension of emergency parole of aged and ailing inmates
नई दिल्ली। बुजुर्ग व बीमार कैदियों की आपात पेरोल अवधि बढ़ाने के लिए एक वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल को पत्र लिखा है। पत्र में उन कैदियों की पेरोल बढ़ाने का आग्रह किया गया है जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है और जिन्हें बीमारी के कारण कोरोना संक्रमण होने की अधिक आशंका है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश को ईमेल के जरिये लिखे अपने पत्र में अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता अमित साहनी ने कहा है कि जेलों में भीड़ के कारण सामाजिक दूरी का पालन करना संभव नहीं है और कैदी कोरोना संक्रमण से काफी प्रभावित हैं। उन्हें जानकारी मिली है कि मंडोली जेल अधिकारियों ने आपात पेरोल पर छूट कैदियों को सात फरवरी तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है। अन्य जेलों में भेजे जाने से पहले उन्हें कुछ अवधि के लिए क्वारंटीन किया जाएगा
विज्ञापन

इस पत्र में कहा गया है कि दिल्ली की जेलों में 10026 कैदियों को रखने की क्षमता है लेकिन वर्तमान में वहां करीब 14 हजार कैदी बंद हैं। इसके अलावा चार हजार कैदी वो हैं जो अंतरिम जमानत या आपात पेरोल पर बाहर आए हैं। साहनी ने सुप्रीम कोर्ट के 21 जनवरी के उस आदेश का भी हवाला दिया है जिसमें विचाराधीन कैदियों को हाईकोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम जमानत अवधि को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के समक्ष इस मुद्दे पर सुनवाई 25 फरवरी को होनी है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश आपात पेरोल पर छोड़े गए कैदियों पर भी लागू होना चाहिए। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed