फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lawyer dissatisfied with police action complains to Deputy CM

Noida News: पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट वकील ने डिप्टी सीएम से की शिकायत

Sun, 08 Sep 2024 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Lawyer dissatisfied with police action complains to Deputy CM
दनकौर (संवाद)। जुनेदपुर गांव में रहने वाले एक वकील के घर पर नौ अगस्त को चार नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोप है कि बदमाश घर से करीब 6 लाख रुपये की कीमत के जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। घटना घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। पीड़ित वकील की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर खुलासा कर दिया, लेकिन पीड़ित खुलासे को फर्जी बता रहा है और शिकायत डिप्टी सीएम से की है।
विज्ञापन



पुलिस कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाते हुए पीड़ित वकील श्रीचंद नागर द्वारा शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और सांसद महेश शर्मा से शिकायत की गई। पीड़ित पुत्र अंकित नागर का आरोप है कि पुलिस ने चोरी की वारदात का फर्जी पर्दाफाश किया है। चार चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद थे। इसकी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गईं थीं। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की कोई वस्तु बरामद नही हो सकी है। अन्य दो चोरों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी भी नही है। आरोप है कि चोरी की वारदात का पर्दाफाश करने के लिए उच्च अधिकारियों के दबाव के कारण कोतवाली पुलिस ने निर्दोष लोगों को फंसाया है। साथ ही केस की जांच एसओजी से कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि चोरी की वारदात का सही अनावरण हुआ है। दो चोरों सतेंद्र और कमल को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed