{"_id":"63b2a38953461403ba5c060e","slug":"lawyer-and-munshi-sexual-harrasment-wife-of-accused-in-jail-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: जेल में बंद आरोपी की पत्नी से वकील व मुंशी ने किया घिनौना काम, पीड़िता को आरोपियों ने की थी कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: जेल में बंद आरोपी की पत्नी से वकील व मुंशी ने किया घिनौना काम, पीड़िता को आरोपियों ने की थी कॉल
Mon, 02 Jan 2023 03:00 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Jan 2023 03:00 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में जेल में बंद पति की पैरवी कर रही महिला से वकील और मुंशी ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जमानतियों से मिलाने का झांसा देकर वकील के घर ले जाने वाले मुंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पति को जेल से छुड़ाने के लिए पैरवी कर रही महिला से वकील महेश यादव और उसके मुंशी विकास ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 15 मई 2021 की है। आरोपी मुंशी विकास जमानतियों से मिलाने का झांसा देकर पीड़िता को वकील के घर बुलाकर ले गया था। यहीं पर आरोपियों ने पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया।
मामला निपटाने के लिए पीड़िता को कॉल भी की गई थी, इसकी वॉइस रिकार्डिंग वायरल हो गई थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी मुंशी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि महिला का पति चोरी के आरोप में जेल गया था। जेल से छुड़ाने के लिए महिलर पैरवी कर रही थी। वकील महेश, मुंशी विकास और देवेंद्र से संपर्क किया।
महिला को जमानतियों की जरूरत थी। मुंशी ने महिला को झांसा दिया कि वह जमानतियों का बंदोबस्त करा देगा। 15 मई को आरोपी जमानतियों से बात कराने का झांसा देकर पीड़िता को पतवाड़ी गांव स्थित वकील महेश यादव के घर ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां तीनों आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुलंदशहर के अहार थाना क्षेत्र के सिकोई गांव निवासी आरोपी मुंशी विकास को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वह सूरजपुर में महामेधा वाली गली में रह रहा था।