{"_id":"66fea97327459ac86d0aff70","slug":"law-and-order-is-bad-everyone-is-scared-aap-noida-news-c-340-1-del1011-63676-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था खराब, हर कोई डरा हुआ : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था खराब, हर कोई डरा हुआ : आप
विज्ञापन
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने कानून व्यवस्था को लेकर फिर से उपराज्यपाल पर निशाना साधा है। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कल फिर से अखबार में खबर छपी की एक व्यापारी के गोदाम पर कुछ बदमाशों ने गोलियां चला दीं। फिरौती की रकम के लिए पर्ची छोड़कर बदमाश फरार हो गए।
दिल्ली में आज हर कोई डरा हुआ है। उत्तम नगर के विधायक नरेश बाल्यान से बातचीत में पता चला कि क्षेत्र में रंगदारी के कारण ही सैकड़ों व्यापारी कारोबार बंदकर चुके हैं। छोटे-मोटे व्यापारी और बिल्डर वहां काम कर भी रहे हैं तो उनमें से बहुत सारे लोगों को रंगदारी के नाम पर अपनी जान बचाने के लिए हर माह पैसा देना पड़ता है। ऐसे 500 लोग हो सकते हैं। इस संबंध में उपराज्यपाल से मिलने का समय मांगा, लेकिन समय नहीं मिला। हम लगातार उपराज्यपाल से अपील कर रहे हैं कि आप प्रतिदिन दिल्ली के एक क्षेत्र के थाने का निरीक्षण कीजिए। वहां की कानून व्यवस्था की जांच कीजिए और दिल्ली को सुदृढ़ कीजिए। उपराज्यपाल काम छोड़कर दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामों में रुकावट डालने में लगे हुए हैं।
डॉक्टर भी परेशान
भारद्वाज ने कहा कि डॉक्टर निजी नर्सिंग होम में भी सुरक्षित नहीं हैं। जैतपुर में डॉक्टर की हत्या से डॉक्टरों की एसोसिएशन भी डर गई है। दिल्ली में अपराध कैसे बढ़ा, इतना बारूद कहा से आया। क्या दिल्ली पुलिस जांच नहीं करेगी।