{"_id":"6ab7ce0f3ec2c806720c83fe","slug":"lavish-and-vivek-selected-for-state-level-yogasana-noida-news-c-491-1-rgh1002-10890-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लविश और विवेक का राज्य स्तरीय योगासन में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लविश और विवेक का राज्य स्तरीय योगासन में चयन
विज्ञापन
फोटो
जहांगीरपुर (संवाद)। गाजियाबाद के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलीय योगासन प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल कोच राजकुमार आर्य के नेतृत्व में जेवर क्षेत्र के आठ छात्रों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर के छह और जैन इंटर कॉलेज जेवर के दो छात्र शामिल रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कक्षा 10 के छात्र लविश और कक्षा 9 के छात्र विवेक का चयन राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ। उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने दोनों छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अभिभावक भी मौजूद रहे।