फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Laughter abounded at the comedy competition.

Noida News: हास्य प्रतियोगिता में खूब लगे ठहाके

Wed, 23 Sep 2026 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
Laughter abounded at the comedy competition.
बिलासपुर (संवाद)। कस्बे में विकास खेड़ी भनौता के स्थापना दिवस के अवसर पर हास्य प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम गौरव भाटी के नेतृत्व में हुआ। अध्यक्षता सुल्तान नागर ने की जबकि संचालन सुधीर नागर उर्फ कुक्की गुर्जर ने किया। प्रतियोगिता में बुलंदखेड़ा निवासी अजय फौजी ने मंच पर एक के बाद एक 14 अलग-अलग तरह की हंसी की प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब हंसाया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। शानदार प्रस्तुति के आधार पर अजय फौजी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पतलाखेड़ा निवासी कुक्की गुर्जर ने करीब 14 मिनट तक लगातार हंसकर दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्हें प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिला। कार्यक्रम में कुमारपाल गिरधरपुर, शाकिर खान, अमित बुलंदखेड़ा, अमित मावी, मोंटा, अफसान सफी, आमिर खान, ऋषभ भाटी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed