{"_id":"66324d609770a70350039907","slug":"last-chance-to-fill-online-application-for-annual-examination-today-noida-news-c-340-1-del1011-47177-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने का आखिरी मौका आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने का आखिरी मौका आज
विज्ञापन
I-इग्नू के रीजनल सेंटर में 10 से 25 मई तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे I
Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIइंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से स्नातक, स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को जून में आयोजित परीक्षा में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार शाम छह बजे (दो मई) तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का आखिरी मौका है। वहीं, दूरदराज व ग्रामीण इलाकों के छात्रों के लिए ऑफलाइन का विकल्प भी दिया जा रहा है। I
Iइग्नू प्रशासन के मुताबिक, दूरदराज व ग्रामीण इलाकों के उम्मीदवार अपने-अपने रीजनल सेंटर में जाकर 10 मई से 25 मई तक ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन पत्र भर सकेंगे। हालांकि उसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस समय-अवधि के दौरान अपना आवेदन पत्र भर लें। हालांकि आवेदन पत्र के साथ लेट फीस और प्रति कोर्स लेट फीस देनी होगी। इग्नू की जून में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा एक जून तक शुरू होने की संभावना है। IIपरीक्षा आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये प्रति कोर्स (थ्योरी कोर्स और प्रैक्टिकल या लैब कोर्स) का शुल्क देना होगा। इसके अलावा चार क्रेडिट तक कोर्स और चार क्रेडिट से ऊपर के लिए 500 रुपये प्रति कोर्स फीस भी जमा करनी पड़ेगी। जबकि लेट फीस में II1100 रुपये भी लगेंगे। III