फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Landlord claims Seema Haider used to smoke bidi Sachin beat her over this dispute

'बीड़ी पीती थी सीमा': मकान मालिक का दावा, पाकिस्तानी महिला की इस लत से सचिन था परेशान, विवाद होने पर पीटता था

Sat, 22 Jul 2023 05:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Jul 2023 05:13 PM IST
सार

नेपाल से आने के बाद सीमा रबूपुरा स्थित सचिन के घर पर नहीं ठहरी थी, बल्कि आंबेडकर नगर में सचिन ने एक कमरा किराये पर लिया था। जहां पर यह दोनों चार बच्चों संग करीब दो महीने ठहरे थे। 

विज्ञापन
Landlord claims Seema Haider used to smoke bidi Sachin beat her over this dispute
Seema Haider - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा हैदर और सचिन मीणा को लेकर अब जो खबरें समाने आई हैं वो इन दोनों के प्यार की ही आई हैं। हालांकि हर कपल की तरह इनके बीच भी लड़ाई झगड़े होते हैं यह बात पहली बार अब सामने आई है। दरअसल इस बात का खुलासा इनके आंबेडकर नगर स्थित मकान मालिक ने किया है। उन्होंने इनके बीच के विवाद की जो बात बताई है वो तब की है जब ये दोनों वहां किराये पर रहते थे। 

विज्ञापन

आपको बता दें कि नेपाल से आने के बाद सीमा रबूपुरा स्थित सचिन के घर पर नहीं ठहरी थी, बल्कि आंबेडकर नगर में सचिन ने एक कमरा किराये पर लिया था। जहां पर यह दोनों चार बच्चों संग करीब दो महीने ठहरे थे। मकान मालिक ने खुलासा करते हुए कहा कि इन दोनों के बीच कई बार टकराव होते होते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक का दावा है कि सचिन पाकिस्तानी महिला सीमा की पिटाई भी करता था। पिटाई की वजह के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सीमा को बीड़ी पीने की आदत है और सचिन को यह सही नहीं लगता था तो इस बात दोनों की लड़ाई होती थी। 

विज्ञापन

सीमा के बीड़ी पीने की आदत के बारे में इनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने भी पुष्टि की है। उसने भी बाताय कि इन दोनों के बीच इस बात को लेकर लड़ाई हुआ करती थी। हालांकि अमर उजाला. कॉम इस बात की पुष्टि नहीं करता है।

इस बीच एक और जानकारी सामने आई है कि सीमा की तबीयत शनिवार को अचानक इतनी बिगड़ गई कि वो किसी से ठीक से बात तक नहीं कर पा रही है। फिलहाल सीमा का इलाज डॉक्टर घर पर ही कर रहे हैं और उसे ड्रिप लगाई गई है। सचिन के पिता नेत्रपाल ने बताया कि सीमा की रात से तबीयत खराब है। वो बहुत कमजोरी महसूस कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed