{"_id":"61b4cc6b0734f4426c633bc6","slug":"land-for-airport-will-be-given-only-after-written-assurance-that-there-will-be-no-displacement-of-the-village-noida-news-noi620769590","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव का विस्थापन न होने के लिखित आश्वासन के बाद ही देंगे एयरपोर्ट के लिए जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव का विस्थापन न होने के लिखित आश्वासन के बाद ही देंगे एयरपोर्ट के लिए जमीन
विज्ञापन
रबूपुरा के नगला हुकम सिंह गांव में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों से वार्ता करती प्रशासनिक अधिका?
- फोटो : Grnoida
रबूपुरा (संवाद)। नोएडा एयरपोर्ट के दूसरे चरण के भूमि अधिग्रहण का नगला हुकम सिंह के ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी किसानों से वार्ता कर मनाने के प्रयास में जुटे हैं। शनिवार को एक बार फिर किसानों व अधिकारियों में वार्ता हुई, लेकिन किसानों ने कहा कि जब तक उन्हें नगला हुकम सिंह गांव का विस्थापन न करने का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गांव का विस्थापन किया गया तो वह एयरपोर्ट और सेक्टर-29 के लिए खेती की जमीन नहीं देंगे।
जेवर के तहसीलदार विनय कुमार भदौरिया, मांगेराम पटवारी, विजयपाल पटवारी, अनीस अहमद, एसपी सिंह आदि प्रशासनिक अधिकारियों की टीम नगला हुकम सिंह गांव पहुंचीं। गांव के इंटर कॉलेज में अधिकारियों और किसानों में वार्ता हुई। गांव के लोगों ने एकमत होकर विस्थापन के साथ-साथ सेक्टर-29 में विकसित किए जा रहे औद्योगिक सेक्टर के लिए भी जमीन देने से साफ इनकार कर दिया। गांव के लोगों ने अधिकारियों से कहा कि जब तक गांव को विस्थापन न होने का लिखित में शासन-प्रशासन आदेश नहीं दिखाएंगे, तब तक किसी भी कार्य के लिए जमीन नहीं दी जाएगी।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। इससे टीम को मायूस लौटना पड़ा। कुछ दिन पहले भी ग्रामीणों ने टीम का विरोध करते हुए सर्वे कराने से भी इनकार कर दिया था। बैठक में चौधरी इकपाल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, हरिपाल सिंह, हरवीर सिंह, रामपाल सिंह राणा, समय वीर सिंह, साहब सिंह, विपिन सिवाच आदि ग्रामीण मौजूद रहे।