{"_id":"68ded87f398ff1963601ac2d","slug":"land-contract-made-through-forged-documents-na-news-c-56-1-sali1016-138381-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कूटरचित दस्तावेजों से किया जमीन का अनुबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कूटरचित दस्तावेजों से किया जमीन का अनुबंध
Fri, 03 Oct 2025 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सरायदाय रूपा निवासी विनोद कुमार ने कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने चार लोगों पर कूटरचित दस्तावेजों से जमीन का अनुबंध करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि वह मिढ़ावली में संक्रमणीय भूमि के किसान हैं। 26 नवंबर 2024 को वह अपनी भूमि पर गए तो वहां पर यशवीर मिला और उसने कहा कि इस भूमि का उसने विनोद कुशवाहा से अनुबंध करा लिया है। जब उन्होंने कहा कि विनोद तो वह हैं और अनुसूचित जाति से हैं, यह सुनकर यशवीर गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने तहसील से जानकारी की तो पता चला कि 20 फरवरी को उनकी भूमि का धोखाधड़ी से यशवीर ने सुनील निवासी सराय दाय रूपा खंदौली आगरा की फर्जी जाति कुशवाहा दर्शाकर 3,70,000 रुपये में अनुबंध किया है, जिसमें सनी व कदीर बेग गवाह बने हैं। विनोद ने यशवीर सिंह पौनिया निवासी बदनपुर खंदौली, सुनील निवासी सरायदाय रूपा, सनी कुमार निवासी बरौली जसराना फिरोजाबाद व कदीर बेग निवासी पोखरवाला सादाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।