फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lal Shivam Mavi of Noida did wonders, Kolkata Knight Riders at IPL Mega Auction

नोएडा के लाल शिवम मावी ने कर दिया कमाल, आईपीएल मेगा ऑक्शन पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने

Sun, 13 Feb 2022 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Lal Shivam Mavi of Noida did wonders, Kolkata Knight Riders at IPL Mega Auction
शिवम मावी
नोएडा। शहर के नामी क्रिकेटर गेंदबाज शिवम मावी पर आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपये की बोली लगाई। इसके बाद मावी के परिवार और उनके गांव में खुशी का माहौल है। लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। मावी की बिड की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स ने 40 लाख रुपये से की थी। इस बिड में पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उतरे। इसके बाद इस बोली में पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स भी शामिल हुए। शिवम ने अपना आईपीएल डेब्यू साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से किया था।
विज्ञापन

पिता पंकज मावी ने बताया कि आईपीएल 2021 में शिवम का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय था। उन्होंने बीते आईपीएल में 9 मैच खेले, जिसमें 233 रन देकर 11 विकेट झटके थे। जब शुरुआत में शिवम मावी ने अपना नाम आईपीएल मेगा ऑक्शन के लिए दर्ज करवाया था तो उनका बेस प्राइस 40 लाख था। उनका नाम अनकैप्ड खिलाड़ियों में शुमार था। इस बार भी शिवम मावी नाइट राइडर्स की यूनिफार्म में ही दिखेंगे। शिवम नाइट राइडर्स थे और नाइट राइडर्स के ही रहेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के बहुत ही शानदार खिलाड़ी है। शिवम पावर प्ले और डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी कर सकते हैं। तेज और धीमी गेंदबाजी का बहुत ही अच्छा मिश्रण है। उन्होंने आईपीएल के सिर्फ चार सीजन में 26 मैच खेले हैं। अगर शिवम की गेंदबाजी की बात करें तो आईपीएल की 26 पारियों में विरोधी टीम के 25 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल 2021 के पहले चरण में बैक टू बैक 6 चौके लगाए थे। वंडर्स क्लब के मुख्य प्रशिक्षक फूलचंद शर्मा ने बताया की शिवम मावी का चयन शनिवार को हो गया। अब हर्ष और ध्रुव का चयन रविवार को होगा। इनका करियर शानदार रहा है। पंकज मावी ने बेटे की नीलामी पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि वे लोग गांव में शादी में आए है और यहां जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed