{"_id":"69289e09629c2a64610536b7","slug":"lakshmibai-and-gangadhar-rao-became-schoolgirls-na-news-c-175-1-sagr1032-140077-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्राएं बनी लक्ष्मीबाई और गंगाधर राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्राएं बनी लक्ष्मीबाई और गंगाधर राव
Fri, 28 Nov 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो22कासगंज के श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित सप्त संगम कार्यक्रम मे
कासगंज। विद्या भारती ने बृहस्पतिवार को श्रीमती द्रौपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें छात्राओं ने वीरांगना लक्ष्मीबाई, बाल गंगाधर राव, रानी अहिल्याबाई होलकर और शबरी आदि की झांकियां प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि गुरुकुल महाविद्यालय रुद्रपुर तिलहर शाहजहांपुर की प्राचार्या डॉ. धारणा याज्ञकी, राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़, मुख्य वक्ता रेखा चूडासमा, कार्यक्रम अध्यक्षा डॉ. गीता अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को संस्था की ओर से शक्ति सम्मान प्रदान किया गया। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सुधा जाजू और परिवार व्यवस्था की धुरी के रूप में अद्भुत योगदान के लिए भारती पचौरी को सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति सदस्य नीलम जाजू ने सभी का आभार जताया। इस दौरान कौशल किशोर साहू, विनयराज पन्नू, गुंजन जाजू, अलका पुंढीर, नीलम साहू, आशा सिसोदिया, सुशीला शर्मा, भारती पचौरी आदि मौजूद रहीं।