{"_id":"69f6002db8baeec873083771","slug":"lakhs-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-noida-news-c-491-1-gnd1001-6504-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
-शादी समारोह में गया हुआ था पूरा परिवार
दनकौर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मिलक गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये, आभूषण व कीमती सामान की चोरी कर ली गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि लगातार कोतवाली का चक्कर काटने के बावजूद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।
पीड़ित सरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 21 अप्रैल को भांजे के शादी समारोह में शामिल होने के लिए सपरिवार गए थे। 22 अप्रैल की सुबह लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरे पड़े थे और अलमारी से 35 हजार रुपये व लाखों के आभूषण गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया किया, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की।