फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lakhs of rupees were withdrawn by making a credit card in the name of a young man

Noida: युवक के नाम पर क्रेडिट कार्ड बनवाकर 4.16 लाख रुपये निकाले, सिबिल स्कोर चेक करते वक्त हुई जानकारी

Tue, 15 Aug 2023 10:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Aug 2023 10:52 AM IST
सार

साइबर जालसाजों ने एक युवक के नाम पर फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड बनवाकर उससे 4.16 लाख रुपये निकाल लिए। सिबिल स्कोर चेक करते वक्त युवक को फर्जीवाड़े का पता चला।

विज्ञापन
Lakhs of rupees were withdrawn by making a credit card in the name of a young man
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

साइबर जालसाजों ने एक युवक के नाम पर फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड बनवाकर उससे 4.16 लाख रुपये निकाल लिए। सिबिल स्कोर चेक करते वक्त युवक को फर्जीवाड़े का पता चला। पीड़ित सेक्टर-30 निवासी अंकित कटारिया की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अंकित ने कहा है कि वह 11 अगस्त को सिबिल स्कोर चेक कर रहे थे। उन्हें पता चला कि उनके खाते से 4.16 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। जबकि उन्होंने इस तरह के लेनदेन नहीं किए थे। छानबीन में उन्हें पता चला कि किसी जालसाज ने उनके पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज का गलत इस्तेमाल करके फेडरल बैंक का क्रेडिट कार्ड जारी कराकर धनराशि निकाल है। इसमें जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया वह अंकित कटारिया का नहीं था। पीड़ित ने इस मामले में बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका जताई है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed