Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lack of facilities is hampering the talent of the youth.

Noida News: सुविधाओं के अभाव में सिमट रही युवाओं की प्रतिभा

Mon, 13 Oct 2025 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities is hampering the talent of the youth.
स्टेडियम न होने के कारण ग्रेनो तक करते हैं सफर, अभ्यास के लिए नहीं है कोई स्थान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। कस्बे के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं लेकिन सुविधाओं के अभाव ने उनकी उड़ान को सीमित कर दिया है। गांवों में न तो खेल स्टेडियम हैं और न ही प्रशिक्षित कोच। ऐसे में युवा खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन के बावजूद बड़े स्तर तक पहुंचने में नाकाम रह जाते हैं।
गांवों के मैदानों में खेल का जुनून तो दिखता है लेकिन संसाधनों की कमी साफ झलकती है। फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी जैसे खेलों में बच्चे और युवा रोजाना अभ्यास करते हैं पर सही दिशा और प्रशिक्षण के अभाव में उनका प्रदर्शन ठहर सा गया है। स्थानीय खिलाड़ी रवि भाटी का कहना है, हमारे क्षेत्र में एक भी समुचित स्टेडियम होता तो यहां से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी जरूर निकलते। अभ्यास के लिए जगह और कोच दोनों की बहुत जरूरत है। युवा खिलाड़ियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण कराया जाए ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को भी निखरने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

----

एथलीट सड़क पर करते हैं अभ्यास, रहता है हादसे का डर
सड़क किनारे एथलीट दौड़ लगाते हैं जिससे सड़क हादसे का डर भी खिलाड़ियों को हर पल सताता है। सुरेंद्र सिंह ने बताया तड़के सुबह और शाम के समय रोड पर अभ्यास करते हैं। इस बीच बड़े वाहन भी सड़कों से गुजरते हैं जिस वजह से हादसे होने का डर बना रहता है। वहीं, तरुण सिंह ने बताया कि क्रिकेट का अभ्यास करने के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित एकेडमी जाना पड़ता है जो कि काफी दूर है। कस्बे में स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में भी निखार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed